Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Gochar 2025: शनि की चाल बदलने से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, दूर होगी घर में छाई कंगाली

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 17 Mar 2025 07:00 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो शनिदेव (Shani Gochar 2025) के मीन राशि में गोचर करने के साथ ही मकर राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं कर्क ...और पढ़ें

    Shani Gochar 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?
    Shani Gochar 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का खास महत्व है।
    2. इस दिन गंगा स्नान कर महादेव की पूजा की जाती है।
    3. महादेव की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 29 मार्च को शनिश्चरी अमावस्या है। शनिवार के दिन पड़ने वाले अमावस्या को शनि अमावस्या कहा जाता है। इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। साथ ही शनि अमावस्या के दिन न्याय के देवता शनिदेव राशि भी परिवर्तन करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को शनि की बाधा से मुक्ति मिलेगी। वहीं, कई राशि के जातकों पर शनि की बाधा शुरू होगी।

    ज्योतिषियों की मानें तो शनिदेव एक राशि में ढ़ाई साल तक रहते हैं। इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। वर्तमान समय में शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं। वहीं, शनि अमावस्या के दिन शनिदेव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। शनिदेव के मीन राशि में गोचर करने से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-  

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: कब से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्र? जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

    वृश्चिक राशि

    शनिदेव के मीन राशि में गोचर करने से वृश्चिक राशि के जातकों को मिलाजुला परिणाम मिलेगा। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। शनिदेव की कृपा से सुखों में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी मामले में सफलता मिलेगी। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्य करने से शनिदेव प्रसन्न होंगे। उनकी कृपा आप पर बरसेगी। शनिदेव की मेहरबानी से धन की परेशानी दूर होगी। आय, आयु, सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी।

    धनु राशि

    शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से धनु राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू होगी। वहीं, शनिदेव की कृपा धनु राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से यश और सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने काम में सफल होंगे। दान-पुण्य में आपका मन लगेगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। आमदनी बढ़ेगी। गाड़ी या बंगला खरीदने की चाहत पूरी होगी। शत्रुओं पर आपकी जीत होगी। हालांकि, घमंड से बचना होगा। साथ ही वाणी पर कंट्रोल रखें। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के लिए जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करें।

    खबरें और भी

    कुंभ राशि

    शनिदेव के मीन राशि में गोचर करने से कुंभ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। यह लाभ करियर और कारोबार में मिल सकता है। इसके साथ ही सरकार की तरफ से भी आपको यश की प्राप्ति होगी। ऐसा भी हो सकता है कि किसी सरकारी काम में आपको सफलता मिल जाए या सरकारी नौकरी मिले। बड़े अधिकारियों से आपको शाबाशी मिल सकती है। आप सजग और एक्टिव रहेंगे। साथ ही दूरदर्शी भी होंगे। धन को लेकर आपको सजग रहना होगा। बिना सोचे-विचारे धन के निवेश से बचें। आप चाहे तो घर के माता-पिता या बड़े भाई से सलाह ले सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई फैसले न लें। सही जगह पर निवेश करने से धन लाभ होगा। इससे धन और संपत्ति में बढ़ोतरी होगी।

    यह भी पढ़ें: चैत्र नवरात्र में इन उपाय से वास्तु दोष करें दूर, मां दुर्गा की बरसेगी की कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।