Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Margi 2023: 4 नवंबर को न्याय के देवता शनि देव होंगे मार्गी, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 05:01 PM (IST)

    Shani Margi 2023 वर्तमान समय में शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हैं और वृषभ राशि के कर्म भाव में हैं। शनि के मार्गी होने पर वृषभ राशि के जातकों को करि ...और पढ़ें

    Shani Margi 2023: 4 नवंबर को न्याय के देवता शनि देव होंगे मार्गी, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत
    Shani Margi 2023: 4 नवंबर को न्याय के देवता शनि देव होंगे मार्गी, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत

    HighLights

    1. शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है।
    2. वर्तमान समय में मकर, कुंभ और मीन राशि के जातक साढ़े साती से पीड़ित हैं।
    3. 4 नवंबर को न्याय के देवता शनि देव मार्गी होंगे।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Shani Margi 2023 in Kumbh Rashi: शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। अच्छे कर्म करने वाले को शुभ फल देते हैं। वहीं, बुरे कर्म करने वाले को दंड देते हैं। शनि देव की कुदृष्टि पड़ने पर जातक को जीवन में ढेर सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं, शनि की साढ़े साती में भी जातक को विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ता है। वर्तमान समय में मकर, कुंभ और मीन राशि के जातक साढ़े साती से पीड़ित हैं। ज्योतिषियों की मानें तो शनि देव वर्तमान समय में वक्री चाल चल रहे हैं। वहीं, 4 नवंबर को शनि देव मार्गी होंगे। शनि देव के मार्गी होने से राशि चक्र की सभी राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। इनमें 3 राशियों को अधिक लाभ मिलने वाला है। आइए, इन 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं-

    शनि मार्गी तिथि

    ज्योतिषीय पंचांग के अनुसार, शनि देव 4 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर मार्गी होंगे। इससे पहले शनि देव 17 जून को वक्री हुए हैं। वहीं, 17 अक्टूबर को शनि देव धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। 

    यह भी पढ़ें- Mangal Gochar 2023: 3 अक्टूबर को मंगल देव करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को प्राप्त होगा लाभ

    वृषभ राशि

    वर्तमान समय में शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हैं और वृषभ राशि के कर्म भाव में हैं। शनि के मार्गी होने पर वृषभ राशि के जातकों को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। बिगड़े या रुके काम बनने लगेंगे। साथ ही गुरु के गोचर हो जाने पर वृषभ राशि को अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा।

    मिथुन राशि

    वर्तमान समय में शनिदेव मिथुन राशि के भाग्य भाव को देख रहे हैं। शनि के मार्गी होने पर न्याय के देवता की शुभ दृष्टि मिथुन राशि के जातकों पर अवश्य बरसेगी। इससे मिथुन राशि के जातक को सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। साथ ही रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा।

    खबरें और भी

    मकर राशि

    मकर राशि में साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। ज्योतिषियों की मानें तो अंतिम चरण में शनि देव की विशेष कृपा जातक पर पड़ती है। अतः शनि के मार्गी होने पर मकर राशि के जातकों को अवश्य लाभ प्राप्त होगा। मकर राशि के धन भाव में शनि देव विराजमान हैं। अतः आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।