Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Gochar 2025: न्याय के देवता शनिदेव ने बदली अपनी चाल, इन राशियों के जीवन में होगा नया सवेरा

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 02 Mar 2025 08:26 PM (GMT+05:30)

    ज्योतिषियों की मानें तो चैत्र अमावस्या के दिन शनिदेव (Shani Nakshatra Parivartan 2025) राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगेगा। ...और पढ़ें

    Shani Gochar 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?
    Shani Gochar 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. न्याय के देवता शनिदेव कुंभ राशि के स्वामी हैं।
    2. मकर राशि पर मंगल देव की कृपा बरसती है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से सुखों में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मार्च का महीना कई राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को शनि की बाधा से मुक्ति मिलेगी। वहीं, कई राशि के जातकों पर शनि की कुदृष्टि का सामना करना पड़ सकता है। इससे पहले शनिदेव ने अपनी चाल बदली है। शनिदेव की चाल बदलने से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। शनिदेव की कृपा से इन राशियों के सभी बिगड़े काम बनेंगे। करियर और कारोबार से संबंधित परेशानी दूर होगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    कब करेंगे शनिदेव राशि परिवर्तन?

    न्याय के देवता शनिदेव चैत्र अमावस्या के दिन राशि परिवर्तन करेंगे। वर्तमान समय में शनिदेव कुंभ राशि में गोचर करेंगे। चैत्र अमावस्या के दिन यानी 29 मार्च को शनिदेव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। शनिदेव के मीन राशि में गोचर करने के साथ ही मकर राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी। वहीं, मेष राशि के जातकों पर साढ़ेसाती शुरू होगी। वहीं, विनायक चतुर्थी से एक दिन पहले शनिदेव ने पूर्वाभाद्रपद के तीसरे चरण में गोचर किया है।

    यह भी पढ़ें: मार्च महीने में कब है गुड़ी पड़वा? यहां जानें शुभ मुहूर्त एवं योग

    तुला राशि

    तुला राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं। वहीं, तुला राशि में शनिदेव उच्च होते हैं। इसके लिए तुला राशि के जातकों पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। शनिदेव की चाल बदलने से यात्रा के योग बन रहे हैं। मन में चंचलता भरी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शत्रुओं पर जीत हासिल होगी। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शनिदेव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। धन संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, निवेश करने से पहले घर के बड़ों लोगों की अवश्य सलाह लें।

    वृषभ राशि

    शनिदेव की कृपा से वृषभ राशि के जातकों को जीवन में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। स्वभाव में विनम्रता आएगी। करियर में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रमोशन के योग हैं। रुके काम में गति आएगी। शत्रुओं को परास्त करने में सफल होंगे। विदेश यात्रा के भी योग हैं। हालांकि, गलत काम करने से शनिदेव की कुदृष्टि पड़ सकती है। समाज सेवा में मन लगेगा। आप अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहेंगे। कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों के प्रभाव को कम करने के लिए स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से शनि की बाधा दूर होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।