Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mesh Rashi Sade Sati: मेष राशि के जातक हो जाएं सावधान, इस दिन से शुरू होने वाली है शनि की साढ़े साती

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 30 Apr 2024 02:57 PM (IST)

    वर्तमान समय में मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ समय है। गुरु के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होग ...और पढ़ें

    Mesh Rashi Sade Sati: इस दिन से शुरू होने वाली है शनि की साढ़े साती
    Mesh Rashi Sade Sati: इस दिन से शुरू होने वाली है शनि की साढ़े साती

    HighLights

    1. ज्योतिषीय गणना के अनुसार राशि चक्र की प्रथम राशि मेष है।
    2. इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी हैं।
    3. गुरु के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mesh Rashi Sade Sati: ज्योतिषीय गणना के अनुसार राशि चक्र की प्रथम राशि मेष है। इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी हैं। इस राशि के जातकों के लिए शुभ दिन मंगलवार होता है। वर्तमान समय में मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ समय है। गुरु के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी। वृषभ राशि में गोचर के दौरान देवगुरु बृहस्पति मेष राशि के धन भाव में विराजमान होंगे। धन भाव में गुरु के रहने से मेष राशि के जातकों के आय में वृद्धि होगी। करियर और कारोबार में भी मन मुताबिक सफलता मिलेगी। लेकिन क्या आपको पता है कि जल्द ही मेष राशि के जातकों पर साढ़े साती भी शुरू होने वाली है ? इससे मेष राशि के जातकों को विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: जीवन की मुश्किलें बढ़ा सकता है राहु, इन अचूक उपायों से मिलेगी राहत

    साढ़े साती

    ज्योतिषियों की मानें तो साढ़े साती पूरे सात साल छह महीने तक रहती है। हर चरण ढाई साल का होता है। इस दौरान व्यक्ति को जीवन में आर्थिक, मानसिक और शारीरिक कष्टों से गुजरना पड़ता है। हालांकि, ये व्यक्ति विशेष के कर्मों पर निर्भर करता है। उनके लिए साढ़े साती कितनी कष्टकारी हो सकती है। वर्तमान समय में मीन राशि के जातकों पर साढ़े साती का प्रथम चरण चल रहा है। वहीं, कुंभ राशि के जातकों पर साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। जबकि, मकर राशि के जातकों पर साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है।

    मेष राशि पर कब शुरू होगी साढ़े साती ?

    वर्तमान समय में शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हैं। इसके चलते मीन राशि के जातक पर साढ़े साती का प्रथम चरण चल रहा है। अगले साल 29 मार्च को शनि देव राशि परिवर्तन करेंगे। आसान शब्दों में कहें तो 29 मार्च, 2025 को शनि देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। अतः इस दिन से मेष राशि के जातकों पर साढ़े साती शुरू हो जाएगी। वहीं, मकर राशि के जातकों को साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी।

    यह भी पढ़ें: कुंडली में कैसे बनता है शेषनाग कालसर्प दोष? इन उपायों से करें दूर

    डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    खबरें और भी