यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shukra Nakshatra Parivartan: 22 अगस्त तक 2 राशियों की चमकेगी किस्मत, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात
अगस्त का महीना कई राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इस समय सुखों के कारक शुक्र देव (Shukra Nakshatra Parivartan) और व्यापार के दाता बुध देव सिंह ...और पढ़ें

HighLights
- वर्तमान समय में शुक्र देव मघा नक्षत्र में विराजमान हैं।
- शुक्र देव मीन राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं।
- भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सुखों के कारक शुक्र देव वृषभ और शुक्र राशि के स्वामी हैं। वहीं, मीन राशि में उच्च के होते हैं। इस राशि पर शुक्र देव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही धन संबंधी परेशानी भी दूर होती है। वर्तमान समय में शुक्र देव सिंह राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शुक्र देव 24 अगस्त तक रहेंगे। इसके अगले दिन शुक्र देव कन्या राशि में गोचर करेंगे। इससे पहले शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन से 2 राशि के जातकों को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। आइए जानते हैं-
यह भी पढ़ें: मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना ?
शुक्र ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन (Shukra Nakshatra Parivartan)
सुखों के कारक शुक्र देव 11 अगस्त को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इस दिन शुक्र देव मघा नक्षत्र से निकलकर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र में शुक्र देव 21 अगस्त तक रहेंगे। इसके अगले दिन 22 अगस्त को शुक्र देव उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे।
सिंह राशि
.jpg)
शुक्र देव के पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करने से सिंह राशि के जातकों को लाभ होगा। इस दौरान निवेश कर सकते हैं। इसमें परिणाम सुखद होगा। करियर में सफलता मिलेगी। वेतन में भी बढ़ोतरी होगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। आय के नवीन साधन बनेंगे। धन संबंधी परेशानी दूर होगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। इस राशि में लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। इस योग के चलते सिंह राशि के जातकों पर लक्ष्मी नारायण जी की विशेष कृपा बरस रही है।
तुला राशि
.jpg)
तुला राशि के लिए यह समय आर्थिक तौर से अच्छा रहने वाला है। रोजगार से जुड़े जातकों को 22 अगस्त तक नौकरी मिल सकती है। अगर बदलने की कोशिश कर रहे हैं, तो समय अनुकूल है। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन के दौरान जॉब बदल सकते हैं। कारोबार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। धन में बढ़ोतरी होगी। आय के नवीन साधन भी बनेंगे। बिजनेस में पार्टनर मिल सकता है। अगर किसी कार्य का श्रीगणेश करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। भूमि और शेयर में निवेश कर सकते हैं। हालांकि, निवेश करने से पहले घर के बड़े से अवश्य मदद लें।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: अगस्त महीने में इन 4 राशियों पर बरसेगी शिवजी की कृपा, हर कार्य में मिलेगी सफलता
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।