Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukra Nakshatra Parivartan: इस दिन शुक्र देव पुष्य नक्षत्र में करेंगे गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 09 Jul 2024 01:37 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में शुक्र कमजोर होने पर जातक को जीवन में आर्थिक संकटों से गुजरना पड़ता है। वर्तमान समय में गुरु वृषभ राशि में विराजमान ...और पढ़ें

    Shukra Nakshatra Parivartan: कुंडली में शुक्र कैसे मजबूत करें?
    Shukra Nakshatra Parivartan: कुंडली में शुक्र कैसे मजबूत करें?

    HighLights

    1. वर्तमान समय में शुक्र देव कर्क राशि में विराजमान हैं।
    2. शुक्र देव 31 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करेंगे।
    3. शिवजी की पूजा करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को सुखों का कारक माना जाता है। जीवन में प्राप्त होने वाली सभी प्रकार के सुख शुक्र देव की कृपा से प्राप्त होती है। व्यक्ति के जीवन में आर्थिक अस्थिरता कुंडली में शुक्र के कमजोर होने के चलते आती है। इसके लिए ज्योतिष कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत करने की सलाह देते हैं। कुंडली में शुक्र मजबूत करने के लिए विशेष प्रयोजन की आवश्यकता नहीं पड़ती है। भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। वर्तमान समय में शुक्र देव कर्क राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शुक्र देव 31 जुलाई तक रहेंगे। इस दिन ही शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। साथ ही शुक्र देव 09 जुलाई को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इससे 2 राशि के जातक अधिक लाभान्वित होंगे।

    यह भी पढ़ें: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति

    शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन (Shukra Nakshatra Parivartan)

    सुखों के कारक शुक्र देव 9 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 09 बजकर 44 मिनट पर पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र में शुक्र देव 19 जुलाई तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 20 जुलाई को शुक्र देव अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। कुल मिलाकर शुक्र देव 11 दिनों तक पुष्य नक्षत्र में रहेंगे। वहीं, 31 जुलाई को शुक्र देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे।

    कर्क राशि

    शुक्र देव के पुष्य नक्षत्र में गोचर करने से कर्क राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस नक्षत्र का प्रभाव कर्क राशि के जातकों पर अधिक पड़ता है। वर्तमान समय में गुरु भी कर्क राशि के आय भाव में विराजमान हैं। वहीं, शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से कर्क राशि के जातक को धन लाभ होगा। सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। इस दौरान जातक शुभ कार्य कर सकते हैं। साथ ही निवेश भी कर सकते हैं। अशुभ ग्रहों के प्रभाव को कम करने के लिए भगवान शिव का कच्चे दूध से अभिषेक करें।  

    मीन राशि

    शुक्र देव मीन राशि में उच्च के होते हैं। अतः मीन राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं। शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन से मीन राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। वर्तमान समय में मीन राशि में राहु विराजमान हैं। अतः भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। किसी को उधार न दें। निवेश करने से लाभ प्राप्त हो सकता है।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।