यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shukra Gochar 2025 Dates: जनवरी से दिसंबर तक, शुक्र देव कब-कब करेंगे गोचर? अभी नोट करें डेट
ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर के बारे में विस्तार से बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस समय शुक्र ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में परिवर ...और पढ़ें

HighLights
- नए साल में कई ग्रह गोचर होंगे।
- शुक्र ग्रह एक राशि में करीब 26 दिनों तक रहते हैं।
- शुक्र ग्रह का प्रभाव राशि के जातकों पर पड़ता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukra Gochar 2025 Dates List: ज्योतिषियों के अनुसार, अगर व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह (Venus Transit Virgo 2025) मजबूत होता है, तो जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है, लेकिन शुक्र ग्रह के कमजोर होने पर कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में ज्योतिष शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने की सलाह देते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से महादेव के आशीर्वाद से जीवन सफल होता है और सभी मुरादें पूरी होती हैं। नए साल में शुक्र देव (Venus Transit 2025) राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे कुछ राशि के जातकों के शुभ दिन शुरू होंगे और कारोबार में वृद्धि होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि वर्ष 2025 में शुक्र देव कितनी बार राशि परिवर्तन करेंगे।
शुक्र देव राशि परिवर्तन 2025 डेट
- 01 जनवरी को शुक्र देव नए साल यानी कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
- 29 जनवरी को शुक्र देव मीन राशि में गोचर करेंगे।
- 31 मई को शुक्र देव मेष राशि में गोचर करेंगे।
- 28 जून को शुक्र देव वृषभ राशि में गोचर करेंगे।
- 24 जुलाई को शुक्र देव मिथुन राशि में गोचर करेंगे।
- 19 अगस्त को शुक्र देव कर्क राशि में गोचर करेंगे।
- 13 सितंबर को शुक्र देव सिंह राशि में गोचर करेंगे।
- 08 अक्टूबर को शुक्र देव कन्या राशि में गोचर करेंगे।
- 01 नवंबर को शुक्र देव तुला राशि में गोचर करेंगे।
- 20 दिसंबर को धनु देव तुला राशि में गोचर करेंगे।
यह भी पढ़ें: Grah Gochar 2025 Date: जनवरी महीने में 5 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन लोगों की चमकेगी फूटी किस्मत
शुक्र देव के उपाय
- अगर आप शुक्र ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं, तो इसके लिए शुक्रवार के दिन वस्त्र सफेद पहनें और सफेद चीजों का दान करें।
- पूजा के दौरान भगवान शिव का सफेद फूल अर्पित करें।
- चींटियों को आटे में चीनी मिलाकर खिलाएं ।
शुक्र देव को प्रसन्न करने के लिए पूजा के दौरान शुक्र देव के इन मंत्रों का जप करें। मान्यता है कि मंत्र जप करने से जातक का जीवन सफल होता है और पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है।
- ऊँ ह्रीं श्रीं शुक्राय नम:
- ऊँ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:
- ऊँ वस्त्रं मे देहि शुक्राय स्वाहा
- ऊँ शुं शुक्राय नम:
- ऊँ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम
- सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहम ।।
- “ॐ भृगुराजाय विद्महे दिव्य देहाय धीमहि तन्नो शुक्र प्रचोदयात्”।।
- ऊँ अन्नात्परिस्रुतो रसं ब्रह्मणा व्यपिबत क्षत्रं पय: सेमं प्रजापति:।
यह भी पढ़ें: Mangal Gochar 2025: अगले साल मंगल देव बदलेंगे अपनी चाल, इन लोगों के जीवन में होगा कमाल
खबरें और भी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।