Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukra Gochar 2025: शुक्र मेष राशि में करेंगे परिवर्तन, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

    Updated: Mon, 05 May 2025 03:21 PM (IST)

    ज्योतिषियों के अनुसार शुक्र देव (Shukra Gochar 2025) मई के आखिरी में राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र मीन राशि में विराजमान हैं। इस राशि से निकल कर शुक्र म ...और पढ़ें

    Shukra Gochar 2025: कब करेंगे शुक्र राशि परिवर्तन
    Shukra Gochar 2025: कब करेंगे शुक्र राशि परिवर्तन

    HighLights

    1. शुक्र जल्द राशि परिवर्तन करेंगे।
    2. इसका प्रभाव राशि के जातकों पर पड़ेगा।
    3. अभी शुक्र मीन राशि में है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शुक्र देव को सुखों का कारक माना जाता है। वर्तमान समय में शुक्र देव मीन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शुक्र देव 30 मई तक रहेंगे। इसके अगले दिन शुक्र देव राशि मेष राशि गोचर करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन से तुला और कुंभ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है और जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। साथ ही शुक्र देव की कृपा बनी रहेगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    कब करेंगे शुक्र राशि परिवर्तन?

    ज्योतिष गणना के अनुसार, 31 मई को शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन शुक्र मीन राशि से निकल कर मेष राशि में गोचर करेंगे। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन का असर राशि के जातकों पर पड़ेगा।

    तुला (Libra)

    शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन का असर तुला राशि के जातकों पर पड़ेगा। इस राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। कारोबार में लाभ के योग बनेंगे। सभी कामों के सफलता मिलेगी, जिससे मन खुशियों से भर जाएगा। जातक पर शुक्र देव की कृपा बनी रहेगी। जॉब से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा।

    कुंभ (Aquarius)

    इसके अलावा शुक्र का राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस राशि के जातकों को धन की प्राप्ति होगी। आर्थिक तंगी की समस्या से छुटकारा मिलेगा। साथ ही नए काम की शुरुआत के लिए कोई योजना बना सकते हैं। किसी काम का ऑफर मिल सकता है। जॉब में प्रमोशन के योग बनेंगे।

    यह भी पढ़ें: Vrishabha Sankranti 2025: मई में कब करेंगे सूर्य देव राशि परिवर्तन? यहां जानें स्नान-दान का शुभ समय

    अगर आप शुक्र देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो रोजाना पूजा के दौरान शुक्र देव के इन मंत्रों का जप करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शुक्र देव की पूजा करने से साधक को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

    खबरें और भी

    • ऊँ ह्रीं श्रीं शुक्राय नम:
    • ऊँ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:
    • ऊँ वस्त्रं मे देहि शुक्राय स्वाहा
    • ऊँ शुं शुक्राय नम:

    साल 2025 कब-कब करेंगे शुक्र राशि परिवर्तन

    • 31 मई को शुक्र देव मेष राशि में परिवर्तन करेंगे।
    • 28 जून को शुक्र देव वृषभ राशि में परिवर्तन करेंगे।
    • 24 जुलाई को शुक्र देव मिथुन राशि में परिवर्तन करेंगे।
    • 19 अगस्त को शुक्र देव कर्क राशि में परिवर्तन करेंगे।
    • 13 सितंबर को शुक्र देव सिंह राशि में परिवर्तन करेंगे।
    • 08 अक्टूबर को शुक्र देव कन्या राशि में परिवर्तन करेंगे।
    • 01 नवंबर को शुक्र देव तुला राशि में परिवर्तन करेंगे।
    • 20 दिसंबर को धनु देव तुला राशि में परिवर्तन करेंगे।

    यह भी पढ़ें: Chandra Gochar 2025: इन 2 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।