Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandra Gochar 2025: इन 2 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 01 May 2025 10:00 PM (IST)

    देवों के देव महादेव की पूजा करने से मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2025) प्रसन्न होते हैं। इसके लिए सोमवार और शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद ...और पढ़ें

    Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?
    Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. वृषभ राशि को चंद्र देव शुभ फल देते हैं।
    2. कर्क राशि में बृहस्पति देव उच्च के होते हैं।
    3. विष्णु जी की पूजा से मनचाहा वरदान मिलता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को प्रिय है। इस दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की के लिए साधक शनिवार का व्रत भी रखते हैं। शनिदेव की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

    ज्योतिषियों की मानें तो वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर चंद्र देव ने राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव की चाल बदलने से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इनमें दो राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। मन के कारक चंद्र देव की कृपा से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आइए, चंद्र राशि परिवर्तन के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: वास्तु के अनुसार घर में कौन-से पौधे लगाएं कौन-से नहीं, यहां जानें

    मिथुन राशि

    चंद्र देव के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों को सबसे अधिक फायदा होगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। निवेश के जरिए पैसे की बचत करने में सफल होंगे। हालांकि, खर्च भी बढ़ सकता है। पार्टनर से सहयोग मिलेगा। इससे मनी सेविंग करने में सफल होंगे। पड़ोसियों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। विषय को लेकर आसक्ति बढ़ सकती है। यात्रा के योग बन रह हैं। कारोबार का विस्तार या कारोबार में मामूली बदलाव कर सकते हैं। घर पर मेहमान का आगमन होगा। रुके काम बनेंगे। अटका हुआ धन मिल सकता है।

    कन्या राशि

    चंद्र देव के कर्क राशि में गोचर करने से कन्या राशि के जातकों को बदलाव देखने को मिल सकता है। किसी विशेष काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सरकारी मामलों में भी फायदा होगा। जॉब में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को भी लाभ देखने को मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। कोई रुका हुआ प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। किसी सम्मानित व्यक्ति से आपका मिलना हो सकता है। कारोबार को नया रूप दे सकते हैं। घर-परिवार में सुखद माहौल रहेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: मनी प्लांट लगाने पर भी नहीं मिल रहे फायदे, तो हो सकती हैं ये कमियां

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।