Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips for Plants: वास्तु के अनुसार घर में कौन-से पौधे लगाएं कौन-से नहीं, यहां जानें

    Updated: Wed, 30 Apr 2025 06:26 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ा सकते हैं लेकिन वहीं कुछ पौधे सुख-समृद्धि के लिए खतरा भी बन सकते हैं। ऐसे ...और पढ़ें

    Vastu Tips for Plants अपनाएं ये वास्तु टिप्स
    Vastu Tips for Plants अपनाएं ये वास्तु टिप्स

    HighLights

    1. घर में पॉजिटिव एनर्जी लाते हैं ये पौधे।
    2. वास्तु शास्त्र में बताया गया है इनका महत्व।
    3. सही दिशा में रखने से मिलते हैं कई फायदे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पेड़-पौधे लगाना केवल घर की सजा-सज्जा को ही बढ़ावा नहीं देता, बल्कि यह घर में पॉजिटिविटी भी बढ़ाता है। लेकिन आपको इसके फायदे तभी मिल सकते हैं, जब आप वास्तु नियमों का ध्यान रखें। जहां वास्तु के अनुसार, कुछ पौधे शुभ माने जाते हैं, तो वहीं कुछ पौधे अशुभ भी होते हैं।

    जरूर लगाएं ये पौधा

    तुलसी का पौधा लगभग हर हिंदू परिवार में पाया जाता है। केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि वास्तु की दृष्टि से भी इस पौधे का काफी महत्व है। वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार तुलसी का पौधा हमेशा घर की पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इसे भूलकर भी घर की दक्षिण दिशा में न लगाएं, वरना इससे आपको नकारात्मक परिणाम भी मिल सकते हैं। 

    ये पौधा भी है शुभ

    वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट का पौधा भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पौधा धन, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आप इसे वास्तु के अनुसार आग्नेय कोण यानी घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। ऐसा करने से जातक को आर्थिक लाभ मिल सकता है।

    समस्याओं से मिलेगी मुक्ति

    वास्तु की दृष्टि से स्नेक प्लांट का पौधा भी काफी शुभ माना जाता है। यह पौधा घर की हवा को शुद्ध कनरे का भी काम करता है और नकारात्मकता को दूर रखता है। इस पौधे को रखने के लिए घर का दक्षिण, पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा को सही माना गया है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली समस्याओं दूर हो सकती हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Feng Shui Tips: घर की खुशहाली पर ग्रहण लगा सकती हैं कुछ गलतियां, फेंगशुई के मुताबिक न रखें ये चीजें

    भूल से भी न लगाएं ये पौधे

    वास्तु शास्त्र में कांटेदार पौधों को घर के अंदर लगाना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता। इस तरह के पौधे को लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। इसी के साथ वास्तु शास्त्र में ऐसे पौधे भी घर में लगाना शुभ नहीं माना गया, जिनमें से दूध जैसा पदार्थ निकलता हो। इससे भी परिवार में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: मंदिर में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, नहीं मिलेगा पूजा का शुभ फल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।