Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukra Gochar 2025: 31 मई को शुक्र देव बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों को होगा सर्वाधिक लाभ

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 27 May 2025 09:01 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो देवताओं के गुरु बृहस्पति देव 30 मई को नक्षत्र चरण परिवर्तन करेंगे। गुरु के नक्षत्र चरण परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को ल ...और पढ़ें

    Shukra Gochar 2025: शुक्र देव को कैसे प्रसन्न करें?
    Shukra Gochar 2025: शुक्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. बृहस्पति देव मीन राशि के स्वामी हैं।
    2. बृहस्पति देव कर्क राशि को शुभ फल देते हैं।
    3. भगवान विष्णु की पूजा से दुखों का नाश होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार का दिन जगत की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस शुभ अवसर पर देवी मां लक्ष्मी की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही वैभव लक्ष्मी व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। इस दिन शुक्र देव की भी उपासना की जाती है। शुक्र देव की कृपा से साधक के सुखों में वृद्धि होती है।

    ज्योतिषियों की मानें तो सुखों के कारक शुक्र देव शनिवार 31 मई को राशि परिवर्तन करेंगे। वर्तमान समय में शुक्र देव मीन राशि में विराजमान हैं। वहीं, 31 मई को शुक्र देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि (Lucky Zodiac Signs) के जातकों को लाभ मिलेगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: 30 मई से इन राशियों की बदलेगी तकदीर, पैसों की तंगी होगी दूर

    मिथुन राशि

    शुक्र देव के मेष राशि में गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। घर में शुभ काम किए जाएंगे। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। गहनों की खरीदारी कर सकते हैं। विभिन्न माध्यम में धन की प्राप्ति होगी। समय के साथ जमा पूंजी में वृद्धि होगी। सरकारी विभाग के लोगों से सहयोग और सम्मान मिलेगा। लेखन से जुड़े लोगों को भी विशेष अवसर मिल सकता है। ईश्वर की भक्ति में विश्वास बढ़ेगा। भूमि या भवन की खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही नवीन गाड़ी भी खरीदने की सोच सकते हैं। ससुराल के माध्यम से भी आपको लाभ मिलेगा।

    कर्क राशि

    शुक्र देव के राशि परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों को भी जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। धन की परेशानी दूर होगी। लोन लेने की सोच रहे हैं, तो घर के बड़े-वृद्ध से अवश्य राय लें। गहनों की खरीदारी कर सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दान-पुण्य करने में भी रूचि बढ़ेगी। पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। विभिन्न विषयों का ज्ञान होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। जीवन में नया सवेरा होगा। आसान शब्दों में कहें तो भाग्य का साथ मिलेगा। इसके साथ ही धन लाभ भी होगा।

    खबरें और भी

    मीन राशि

    शुक्र देव मीन राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं। वर्तमान समय में शुक्र देव मीन राशि में उपस्थित हैं। वहीं, 31 मई को मेष राशि में गोचर करेंगे। शुक्र देव की चाल बदलने से मीन राशि वाले मालामाल हो सकते हैं। वाणी में मधुरता आएगी। आप अपनी नीतियों से जीवन में सफल होंगे। कुल की देवी-देवताओं की पूजा करने से आपको अकल्पनीय लाभ होगा। कपड़े और गहने की खरीदारी कर सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आपको कपड़े और गहने उपहार में मिल सकते हैं। ज्वेलरी से जुड़े कारोबारियों को धन लाभ होगा। सुखों पर धन खर्च करेंगे। वाहन सुख भी मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: कुंभ राशि के जातकों को कब मिलेगी शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति, इन उपायों से पाएं राहत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।