शुक्र गोचर 2026: शुक्रदेव इन राशियों की सोई हुई किस्मत चमकाएंगे, बिजनेस में होगा बंपर मुनाफा!
8 जून 2026 को शुक्रदेव मिथुन से कर्क राशि में गोचर करेंगे, जिससे कई राशियों के लिए शुभ समय की शुरुआत होगी। यह गोचर करियर, वित्त और रिश्तों पर सकारात्म ...और पढ़ें
-1780821419640_m.webp)
मिथुन से निकलकर कर्क में जाएंगे शुक्रदेव (Picture Credit AI- Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। जब शुक्रदेव राशि परिवर्तन करते हैं, तो उसका प्रभाव राशियों पर पड़ता है। वर्तमान में शुक्रदेव मिथुन राशि में विराजमान हैं। 8 जून 2026 को शुक्रदेव मिथुन राशि से निकलकर कर्क में गोचर करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इस गोचर से राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होगा। यह गोचर न केवल हमारे भौतिक जीवन को प्रभावित करता है, बल्कि यह हमारे अंतर्मन में शांति और सुरक्षा की भावना को भी जगाता है।
इस दौरान लोग भौतिक उपलब्धियों के स्थान पर भावनात्मक जुड़ाव को अधिक महत्व देना प्रारंभ कर देंगे। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कि शुक्र गोचर से किन राशियों की किस्मत चमकेगी।

(Picture Credit AI- Generated Image)
1. तुला राशि: शुक्रदेव का गोचर आपके दशम भाव में हो रहा है। करियर से जुड़ी गतिविधियों पर इस दौरान विशेष ध्यान रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रशंसा प्राप्त होगी। यदि आप व्यवसायी हैं, तो नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन प्रियजनों का सहयोग आपको हर कदम पर प्राप्त होगा। घर या संपत्ति से जुड़ी योजनाएं सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेंगी।
उपाय: कार्यस्थल की स्वच्छता का ध्यान रखें। शुक्रवार को सफेद मिठाई का दान करें।
2. वृश्चिक राशि: शुक्रदेव आपके नवम भाव में गोचर करेंगे, जिससे आध्यात्मिक विकास और ज्ञान प्राप्ति के योग बनेंगे। यात्राएं आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगी और आपको नए अनुभव प्राप्त होंगे। रिश्तों में बेहतर समझ और स्पष्टता आएगी। विवाहित जातकों के लिए जीवनसाथी के साथ सुखद यात्रा के योग बन रहे हैं। आप अपने कौशल को निखारने पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जो पेशेवर सफलता में सहायक होगा।
उपाय: शिक्षकों का आदर करें। शुक्रवार के दिन धार्मिक स्थल पर जाकर दूध का दान करें।
3. धनु राशि: शुक्रदेव का गोचर आपके अष्टम भाव में हो रहा है। वित्तीय योजनाएं आपके लिए महत्वपूर्ण रहेंगी। अचानक हुए कुछ घटनाक्रमों के प्रति सावधान रहें। कानूनी या वित्तीय मामलों में सतर्कता बरतें। शुक्रदेव की दृष्टि आपके दूसरे भाव पर है, जो आपको आर्थिक स्थिरता बनाए रखने में मदद करेगी। परिवार के साथ धन से जुड़े मामलों में चर्चा करते समय धैर्य का परिचय दें।
उपाय: बिना सोचे-समझे किसी को धन उधार न दें। शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा करें।
खबरें और भी
4. मकर राशि: शुक्रदेव का गोचर आपके सप्तम भाव में हो रहा है, जो वैवाहिक जीवन और साझेदारी के लिए अति उत्तम है। व्यापार में नए लाभदायक सौदे मिलने की संभावना है। आपका व्यक्तित्व अधिक प्रभावशाली बनेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। पेशेवर प्रगति के लिए यह समय सहयोगी है। टीम वर्क के साथ कार्य करने पर आपको अपेक्षित परिणाम और प्रशंसा प्राप्त होगी।
उपाय: शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाएं और रिश्तों में मधुरता बनाए रखें।
5. कुंभ राशि: शुक्रदेव आपके छठे भाव में गोचर करेंगे। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन अपनी क्षमताओं के बल पर आप चुनौतियों को पार कर लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। यात्राओं या परिवार पर धन व्यय हो सकता है। यह समय विदेश से जुड़े कार्यों या आध्यात्मिक उन्नति के लिए अच्छा है। तनाव से बचने के लिए योग का सहारा लें।
उपाय: जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र का दान करें। मानसिक तनाव से दूर रहने का प्रयास करें।
6. मीन राशि: शुक्रदेव आपके पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। यह समय रचनात्मकता और शिक्षा के लिए शानदार है। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। रचनात्मक कार्यों या सामाजिक नेटवर्किंग के माध्यम से धन लाभ के योग हैं। मित्र और शुभचिंतक आपके लक्ष्यों को प्राप्त करने में आपकी सहायता करेंगे।
उपाय: शुक्रवार को गौसेवा करें। रिश्तों के प्रति बहुत अधिक सोचने या विश्लेषण करने से बचें।
यह भी पढ़ें- सूर्य नक्षत्र गोचर 2026: तुला से मीन राशि तक के सभी संकट होंगे कोसों दूर, शुरू होगा गोल्डन टाइम
यह भी पढ़ें- 8 जून से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, सूर्य के मृगशिरा नक्षत्र में जाते ही बिजनेस में मिलेगी बड़ी कामयाबी
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com