Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukra Gochar 2025: हीरे की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, पैसों की परेशानी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 23 Mar 2025 07:30 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो शुक्र (Sun Nakshatra Transit 2025) देव की चाल बदलने से कई राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। शुक्र देव की कृपा ...और पढ़ें

    Shukra Gochar 2025: 31 मई को शुक्र देव मेष राशि में गोचर करेंगे
    Shukra Gochar 2025: 31 मई को शुक्र देव मेष राशि में गोचर करेंगे

    HighLights

    1. शुक्र देव मीन राशि में हमेशा उच्च होते हैं।
    2. शनिदेव 29 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे।
    3. मई महीने में राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को सुखों का कारक माना जाता है। शुक्र देव की कृपा बरसने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवनसाथी से भरपूर साथ मिलता है।

    वहीं, कमजोर शुक्र के चलते जातक को जीवन में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, समय के साथ सुखों में कमी होने लगती है। वर्तमान समय में शुक्र देव मीन राशि में विराजमान हैं। इसी राशि में रहकर शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन (Shukra Gochar 2025) परिवर्तन करेंगे। इससे दो राशि (Lucky Zodiac Signs) के जातकों को लाभ होगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-  

    यह भी पढ़ें: इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन की परेशानी होगी दूर

    शुक्र गोचर 2025  

    ज्योतिषियों की मानें तो शुक्र देव मंगलवार 01 अप्रैल को नक्षत्र परिवर्तन (Shukra Purva Bhadrapada Nakshatra 2025) करेंगे। सुखों के कारक शुक्र देव 01 अप्रैल को पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में शुक्र देव 25 अप्रैल तक रहेंगे। इसके अगले दिन शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। वहीं, 31 मई को शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे।    

    कुंभ राशि

    शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन से कुंभ राशि (Aquarius Luck 2025) के जातकों को लाभ होगा। सुखों में वृद्धि होगी। रोजगार से जुड़े लोगों को करियर में प्रमोशन मिल सकता है। बॉस से शाबाशी मिल सकती है। व्यवहार में विनम्रता आएगी। कपड़े और गहने की खरीदारी कर सकते हैं। देवी-देवताओं की पूजा-भक्ति में मन लगेगा। गुरुजनों से प्यार और स्नेह मिलेगा। दान और पुण्य कामों में सक्रियता बढ़ेगी। कारोबार से जुड़े लोगों को दोगुना लाभ मिल सकता है। विशेष विद्या के माध्यम से भी धन कमा सकते हैं। पार्टनर से प्यार मिलेगा। भूमि या भवन की खरीदारी कर सकते हैं। देवों के देव महादेव को रोजाना जल अर्पित करें।

    खबरें और भी

    मीन राशि

    शुक्र देव की कृपा मीन राशि (Pisces Luck 2025) के जातकों पर हमेशा बरसती है। इस राशि में शुक्र देव उच्च के होते हैं। उनकी कृपा से करियर में विशेष लाभ मिल सकता है। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। भोग और विलासिता में समय व्यतीत होगा। वाचाल हो सकते हैं। जानवरों से सावधान रहें। आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन संबंधी परेशानी भी दूर होगी। भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही गुरुवार के दिन पीले चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें: मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए करें इन मंत्रों का जप, दर हो जाएंगे सभी संकट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।