Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सूर्य देव अगस्त में अपनी सिंह राशि में करेंगे गोचर, जानिए किन राशियों को होगा लाभ

    Updated: Mon, 28 Jul 2025 04:50 PM (GMT+05:30)

    धर्म डेस्क सूर्य 16 अगस्त को कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे जिससे सिंह संक्रांति मनाई जाएगी। इस दौरान सूर्य अपने पूर्ण तेज में होंगे। इस तिथ ...और पढ़ें

    पवित्र नदी के स्नान और दान-पुण्य करने का भी महत्व है।
    पवित्र नदी के स्नान और दान-पुण्य करने का भी महत्व है।

    HighLights

    1. सूर्य का सिंह राशि में गोचर 16 अगस्त की शाम को होगा।
    2. मेष, सिंह और कुंभ राशि के जातकों को इससे मिलेगा लाभ।
    3. तिथि पर पितृों के निमित्त श्राद्ध करना माना जाता है शुभ।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ग्रहों के राजा सूर्य 16 अगस्त 2024 को शाम 7:54 बजे कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि (Surya Gochar 2025) में प्रवेश करेंगे। इस दिन सिंह संक्रांति (Singh Sankranti 2025) 2025 मनाई जाएगी। इस दौरान वह अपने पूर्ण तेज में होंगे। दरअसल, कर्क राशि में जलीय ऊर्जा की वजह से उनका तेज कुछ कम चल रहा था। 

    संक्रांति की तिथि भगवान सूर्य की पूजा और उपासना के लिए बहुत शुभ मानी जाती है। इस मौके पर गंगा सहित किसी भी पवित्र नदी के स्नान और दान-पुण्य करने का भी महत्व है। इस तिथि पर पितृों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण करना भी बहुत शुभ माना जाता है। 

    सिंह संक्रांति का संबंध भगवान विष्णु के अवतार नरसिंह से भी है, जिन्होंने इसी दिन हिरण्यकश्यप का वध करके भक्त प्रहलाद की रक्षा की थी। आइए जानते हैं कि सिंह संक्रांति से किन राशि के लोगों को होगा लाभ… 

    मेष राशि 

    मंगल के स्वामित्व वाली मेष राशि के पांचवें भाव से सूर्य देव का गोचर होगा। सूर्य के यहां आने से मेष राशि के लोगों को संतान पक्ष से शुभ सामाचार मिलेंगे। मनोरंजन के लिए समय निकाल सकेंगे। धन लाभ के योग बनेंगे और धर्म-कर्म में रुझान भी बढ़ेगा।

    सिंह राशि

    सिंह लग्न वालों के लिए अपनी ही राशि में सूर्य देव के आने से व्यतित्व में निखार आएगा। आपके निर्णयों को अब कोई काट नहीं पाएगा। करियर के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। हालांकि, सूर्य के साथ अष्टम भाव में मौजूद शनिदेव बीच-बीच में काम में थोड़ी रुकावट या स्वास्थ्य को लेकर चिंतित कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बुध पर्वत पर त्रिभुज का निशान खोलेगा आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग के राज

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य देव सप्तम भाव में स्थित होकर पार्टनरशिप के काम को आगे बढ़ाएंगे। लग्न पर उनकी दृष्टि होने से व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप किसी भी परिस्थिति में न तो झुकेंगे और न ही किसी तरह के दबाव में काम करेंगे। 

    यह भी पढ़ें- Nag Panchami 2025: नाग पंचमी पर नहीं बनाना रोटी-पराठा, जान लीजिए इससे जुड़े धार्मिक कारण  

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।