Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बुध पर्वत पर त्रिभुज का निशान खोलेगा आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग के राज

    Updated: Mon, 28 Jul 2025 01:42 PM (IST)

    हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में बुध पर्वत पर त्रिभुज का निशान शुभ माना जाता है। यह व्यक्ति के अंदर बुध के गुणों को बढ़ाता है जिससे वह सफल बिजनेसम ...और पढ़ें

    ऐसे लोगों की बुद्धि भी होते ही तेज, हमेशा कुछ न कुछ काम करते रहते हैं ऐसे लोग।
    ऐसे लोगों की बुद्धि भी होते ही तेज, हमेशा कुछ न कुछ काम करते रहते हैं ऐसे लोग।

    HighLights

    1. हथेली में बुध पर्वत पर त्रिभुज का निशान शुभ माना जाता है।
    2. यह व्यक्ति के अंदर बुध की गुणवत्ता को बढ़ाता है।
    3. यह निशान व्यक्ति के खूब धन कमाने को भी दिखाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हथेली में बुध पर्वत का अच्छा होने व्यक्ति की बुद्धि के तेज होने का संकेत देता है। यदि किसी व्यक्ति का सिर्फ बुध ही अच्छा हो जाए, तो वह कभी भूखा नहीं मर सकता है। इसका कारण है कि वह अपनी तेज बुद्धि की वजह से कुछ न कुछ काम करता रहेगा।  

    वहीं, बुध के अच्छा होने से वह व्यक्ति सफल व्यापारी भी बन सकता है। बुध पर्वत पर त्रिभुज का निशान (Triangle meaning on Mercury mount) सफल व्यापारी होने का संकेत देता है। इसके अलावा उसकी वाणी जादुई हो जाती है। वह अच्छा वक्ता होता है, जिससे उसकी बात हर कोई सुनते हैं। 

    बुध पर्वत पर बना त्रिभुज का चिह्न (fortune signs in Palmistry) बताता है कि व्यक्ति बुद्धि, संचार कौशल और व्यापार में सफलता हासिल करेगा ही करेगा। वह तार्किक सोच वाला होता है। 

    धन प्राप्ति का संकेत 

    बुध पर्वत पर त्रिभुज का निशान व्यापार में सफलता और धन प्राप्ति का भी संकेत देता है। यदि व्यक्ति व्यापारी है, तो उसे व्यवसाय में उन्नति मिलती है। वहीं, यदि व्यक्ति नौकरीपेशा है, तो अपनी वाणी और संचार कौशल की वजह से संस्थान में उच्च पद मिलता है। ऐसे लोग फाइनेंस से जुड़े फैसले बड़ी सूझ-बूझ के साथ लेते हैं। 

    समाज में मिलती है प्रतिष्ठा 

    बुध पर्वत पर त्रिकोण का निशान व्यक्ति को सामाजिक रूप से प्रतिष्ठित बनाता है। उसे समाज में एक अलग पहचान दिलाता है। यह चीजें उसे अच्छा वक्ता होने की वजह से मिलती हैं। ऐसे लोग फाइनेंशियल प्लानिंग में दूसरों की मदद भी करते हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Nag Panchami 2025: नाग पंचमी पर नहीं बनाना रोटी-पराठा, जान लीजिए इससे जुड़े धार्मिक कारण

    यदि निशान अस्पष्ट हो तो… 

    हस्तरेखाशास्त्र में त्रिकोण का स्पष्ट और गहरा होना अधिक शुभ माना जाता है। यदि त्रिकोण अस्पष्ट या दूषित है, तो इसके विपरीत फल भी हो सकते हैं। व्यक्ति को यह सफलाताएं पूरी तरह से नहीं मिल सकती हैं। यदि इसमें राहु का प्रभाव भी आ जाए, तो व्यक्ति धोखेबाज या नकली सामान बनाने या बेचने वाला हो सकता है। 

    यह भी पढ़ें- मंगल पर्वत पर त्रिभुज का बना हो चिह्न, जानिए कैसे होती है उनकी पर्सनैलिटी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।