यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Grah Gochar 2025: अप्रैल महीने में 3 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा फायदा
ज्योतिषीय गणना के अनुसार मई महीने में देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बृहस्पति देव 17 अक्टूबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 1 ...और पढ़ें

HighLights
- मन के कारक चंद्र देव कर्क राशि के स्वामी हैं।
- आत्मा के कारक सूर्य देव मेष राशि में गोचर करेंगे।
- मकर राशि के जातकों को मंगल देव शुभ फल देते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अप्रैल का महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। आत्मा के कारक सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि पर संक्रांति मनाई जाएगी। अप्रैल महीने में सूर्य देव मेष राशि में गोचर करेंगे। इस दिन से खरमास समाप्त होगा।
आत्मा के कारक सूर्य देव के अलावा ऊर्जा के कारक मंगल देव भी राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें तीन राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। इन राशियों पर सूर्य और मंगल देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आइए, इन राशियों (Nakshatra Parivartan Lucky Zodiac Signs) के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें: गुरु गोचर से इन राशियों की लगेगी लॉटरी, सोने की तरह चमकेगी किस्मत
मंगल गोचर 2025
ऊर्जा के कारक मंगल देव 03 अप्रैल को देर रात 01 बजकर 28 मिनट पर मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में मंगल देव 06 जून तक रहेंगे। इसके अगले दिन मंगल देव सिंह राशि में गोचर करेंगे। इससे पहले मंगल देव कई बार अपनी चाल (Mangal Chandrama Nakshatra Parivartan 2025) बदलेंगे।
सूर्य गोचर 2025
ग्रहों के राजा सूर्य देव 14 अप्रैल को राशि परिवर्तन करेंगे। 14 अप्रैल को सूर्य देव देर रात 03 बजकर 21 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष राशि (Surya Nakshatra Parivartan 2025) में गोचर करेंगे। इस दिन मेष संक्रांति मनाई जाएगी। वहीं, 14 अप्रैल को खरमास समाप्त होगा। इस दिन से सभी प्रकार के मांगलिक काम किए जाएंगे।
खबरें और भी
मेष राशि
.jpg)
सूर्य देव और मंगल देव की स्थिति बदलने से मेष राशि के जातकों को विशेष फायदा होगा। इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं। वहीं, सूर्य देव की विशेष कृपा मेष राशि के जातकों पर बरसती है। सूर्य देव की कृपा से करियर संबंधी परेशानी दूर होगी। साथ ही सेहत संबंधी परेशानी भी दूर होगी। सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। जीवन में सुखों का आगमन होगा।
कर्क राशि
.jpg)
मंगल देव की कृपा से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन ऊर्जा से भरा रहेगा। शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी। करियर संबंधी परेशानी दूर होगी। गुरु की कृपा से पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। आय के नवीन साधन बनेंगे। किसी बिगड़े काम के बनने से मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
मकर राशि
.jpg)
मंगल देव की विशेष कृपा मकर राशि के जातकों पर बरसती है। उनकी कृपा से करियर और कारोबार में लाभ मिलेगा। शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिलने के बाद आपको जीवन में नया आयाम मिलेगा। रोजगार और कारोबार संबंधी परेशानी दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। किसी अपने का साथ मिलेगा। जीवन में नए अवसर मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: कब और कैसे करें हनुमान चालीसा का पाठ, यहां जानें सही तरीका
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।