विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Guru Gochar 2025: गुरु गोचर से इन राशियों की लगेगी लॉटरी, सोने की तरह चमकेगी किस्मत

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Wed, 05 Mar 2025 07:00 PM (IST)

ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में शुक्र मजबूत होने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति ...और पढ़ें

Guru Gochar 2025: गरु देव को कैसे प्रसन्न करें?
Guru Gochar 2025: गरु देव को कैसे प्रसन्न करें?

HighLights

  1. धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं।
  2. कर्क राशि को देवगुरु बृहस्पति शुभ फल देते हैं।
  3. भगवान विष्णु की पूजा करने से गुरु प्रसन्न होते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है। जल्द ही देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करने वाले हैं। देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। साथ ही कई राशि के जातकों को जॉब मिल सकती है। वहीं, कई राशि के जातकों को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान हैं।

ज्योतिषियों की मानें तो देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन करने से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमे 4 राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। इन राशियों पर देवगुरु बृहस्पति की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

यह भी पढ़ें: मार्च महीने में इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पैसों की तंगी होगी दूर

वृषभ राशि

देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों को लाभ होगा। मिथुन राशि में गोचर के दौरान गुरु धन भाव में विराजमान रहेंगे। इस भाव में देवगुरु बृहस्पति के रहने से वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। मनी सेविंग करने में सफल होंगे। सरकारी जॉब मिलने की संभावना बढ़ेगी। शत्रु पर विजय मिलेगी। बिगड़े काम बनेंगे। सेहत का ध्यान रखें। उचित खानपान और सही लाइफस्टाइल का चयन करें।

सिंह राशि

गुरु के राशि परिवर्तन करने से सिंह राशि के जातकों को लाभ होगा। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। कारोबार से लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे लोगों को सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी योग्य शख्स से मुलाकात होगी। सरकार द्वारा सम्मान मिलेगा। श्रेष्ठ लोगों से दोस्ती होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। आय के नए साधन बनेंगे। समाज में सम्मान बढ़ेगा। संतान की शिक्षा और सेहत को लेकर चिंता रहेगी। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। शत्रुओं को पराजित करने में आप सफल होंगे।

कन्या राशि

गुरु का राशि परिवर्तन करना कन्या राशि के जातकों के लिए भी शुभ साबित होगा। माता-पिता का प्यार मिलेगा। उनकी सेवा और सम्मान से जीवन में मंगल ही मंगल होगा। भूमि और भवन से धन लाभ होगा। घर या गाड़ी खरीद सकते हैं। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। समाज में कद बढ़ेगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। ज्वेलरी की शॉपिंग कर सकते हैं। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। किसी विशेष काम में सफलता मिलेगी। सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। पार्टनर से प्यार मिलेगा।

तुला राशि

गुरु के राशि परिवर्तन से तुला राशि के जातकों की किस्मत चमकेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। सभी बिगड़े काम बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से दोगुना लाभ मिलेगा। गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। गुरुदेव की कृपा से करियर और कारोबार में चार चांद लग जाएंगे। ससुराल पक्ष से बिजनेस के लिए धन मिलेगा। विवाह के भी योग बनेंगे। नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सोचे हुए काम में सफलता मिलेगी। धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। गुरु की कृपा पाने के लिए गुरुवार के दिन पीले चीजों का दान करें।

यह भी पढ़ें: मार्च महीने में इन 2 राशियों की बदलेगी किस्मत, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।