यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lucky zodiac signs: मार्च महीने में इन 2 राशियों की बदलेगी किस्मत, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात
धार्मिक मत है कि गुरुवार के दिन (Lucky zodiac signs March 2025) भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही मनोवांछित फल की ...और पढ़ें

HighLights
- गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है।
- इस दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जाती है।
- भगवान विष्णु की पूजा करने से गुरु मजबूत होता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मार्च का महीना कई राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। इस महीने में कई ग्रह अपनी स्थिति बदलने वाले हैं। इस महीने में मन के कारक चंद्र देव हर दो दिनों पर राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं, आत्मा के कारक सूर्य देव होली के दिन रशि परिवर्तन करेंगे। इस शुभ अवसर पर मीन संक्रांति मनाई जाएगी। वहीं, चैत्र अमावस्या के दिन शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। वहीं, मार्च के महीने में देवगुरु बृहस्पति की कृपा दो राशि के जातकों (Lucky zodiac signs March 2025) पर बरसेगी। उनकी कृपा से हर काम में सफलता मिलेगी। आइए, इन दो राशियों के बारे में जानते हैं-
यह भी पढ़ें: शनि कब करेंगे मीन राशि में एंट्री? इन 3 राशियों की फूल की तरह खिलेगी किस्मत
मूलांक 3
सनातन धर्म में अंक ज्योतिष का खास महत्व है। मूलांक 3 के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। धनु और मीन राशि (Sagittarius Zodiac Sign financial growth) के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। वहीं, कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति उच्च के होते हैं। कर्क राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से कर्क राशि के जातकों को धन की कमी नहीं होती है। अंक ज्योतिषियों की मानें तो मार्च महीने में धनु और मीन राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति की कृपा (Wealth horoscope March 2025) बरसेगी। उनकी कृपा से पैसों की तंगी दूर होगी।
धनु राशि
.jpg)
धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। इस महीने यात्रा के योग बन रहे हैं। धार्मिक कामों में रूचि बढ़ेगी। वाणी में मधुरता आएगी। कल्पना शक्ति बढ़ेगी। मार्च महीने में कई बड़े काम को अंजाम देंगे। इससे लोगों में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपकी ख्याति भी फैलेगी। लेखन क्षेत्र में बेहतर कर सकते हैं। संतान सुख भी मिलेगा। धर्म पथ पर अग्रसर रहें। बुरे कामों से दूर रहें। जीवन में सुखों का आगमन होगा। किसी साधु या संत से मिलना होगा। जीवन में नया सवेरा होगा। जीवन जीने का उद्देश्य मिलेगा। भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी।
मीन राशि
.jpg)
मीन राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से साहस में वृद्धि होगी। मन को कंट्रोल करने में कामयाब होंगे। करियर या कारोबार में आपको मनमुताबिक सफलता मिलेगी। ईश्वर के प्रति श्रद्धा और आस्था बढ़ेगी। सरकार से सम्मानित हो सकते हैं। अपनी बुद्धि बल से धन कमाने में कामयाब होंगे। धन व्यय के समय आप विश्लेषण करेंगे। निवेश से लाभ होगा। कारोबार में भी तेजी देखने को मिल सकती है। गुरुवार के दिन बेसन, चने की दाल, बेसन के लड्डू का दान करें। साथ ही गौमाता की सेवा करें।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: न्याय के देवता शनिदेव ने बदली अपनी चाल, इन राशियों के जीवन में होगा नया सवेरा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।