यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shani Gochar March 2025: मार्च महीने से बदलेगी इन राशियों की फूटी किस्मत, जॉब और पैसों की टेंशन होगी दूर
ज्योतिषियों की मानें तो न्याय के देवता शनिदेव (Shani Gochar March 2025) अच्छे कर्म करने वाले लोगों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। उनकी कृपा से साधक को जीवन ...और पढ़ें

HighLights
- सिंह राशि के स्वामी आत्मा के कारक सूर्य देव हैं।
- कर्क राशि के स्वामी मन के कारक चंद्र देव हैं।
- न्याय के देवता शनिदेव मकर राशि के स्वामी हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मार्च का महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में कर्मफल दाता शनिदेव राशि परिवर्तन (Shani Gochar March 2025) करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को फायदा होगा। इन राशि के जातकों को करियर और कारोबार संबंधी सभी प्रकार की परेशानी दूर होगी। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आइए, इसके बारे में जानते हैं-
यह भी पढ़ें: शनिदेव की कृपा से इन राशियों की लगने वाली है लॉटरी, धन से भर जाएगी तिजोरी
शनि गोचर 2025
न्याय के देवता शनिदेव चैत्र अमावस्या यानी 29 मार्च को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन शनिदेव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। शनिदेव मीन राशि में ढाई साल तक रहेंगे। इसके बाद मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से तीन राशि (Lucky Zodiac Signs) के जातकों को लाभ होगा।
कर्क राशि
.jpg)
कर्मफल दाता शनिदेव (Saturn Transit 2025) के मीन राशि में गोचर करने से कर्क राशि के जातकों को फायदा होगा। इस राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। शनिदेव के राशि परिवर्तन से आपको मिलाजुला फल प्राप्त होगा। धर्म-कर्म के प्रति आपका लगाव बढ़ेगा। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। दान-पुण्य में आप भागीदार होंगे। समाजसेवा और परोपकार में आपकी रूचि बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। आध्यात्मिक रुचि भी बढ़ेगी। शनिदेव की कृपा से विशेष काम में आपको सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि
.jpg)
शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से वृश्चिक राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। शनिदेव की कृपा आप पर बरसेगी। उनकी कृपा से सुखों में वृद्धि होगी। आप मेहनती हो सकते हैं। साथ ही आप दीर्घायु होंगे। शत्रुओं पर विजय हासिल करने में आप सफल होंगे। स्वभाव में चंचलता आएगी। अच्छे कर्म करने वाले जातकों को शनिदेव शुभ फल देते हैं। इसके लिए अच्छे कर्म करें। बुरे कर्मों से दूर रहें। जॉब की परेशानी दूर होगी। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। धन की समस्या दूर होगी।
खबरें और भी
मकर राशि
.jpg)
न्याय के देवता शनिदेव के मीन राशि में गोचर करने के साथ ही मकर राशि के जातकों को साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। इससे जीवन में व्याप्त सभी प्रकार की परेशानी दूर हो जाएगी। साथ ही मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलेगी। शनिदेव की कृपा से विदेश यात्रा के योग बनेंगे। मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। किसी दूसरे स्थान पर जाकर धन अर्जन कर सकते हैं। जीवन में आगे बढ़ने के लिए घर से दूर जा सकते हैं। धन लाभ होगा, लेकिन निवेश सावधानी से करें। सही समय और जगह पर निवेश करें। इससे धन-संपत्ति में वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ें: मार्च महीने में इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, खुलेंगे सफलता के द्वार
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।