Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सूर्य गोचर इन राशियों के लिए लाएगा कारोबार में बंपर बढ़ोतरी, आप पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 03:00 PM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 14 अप्रैल को सूर्य मीन से मेष राशि में गोचर करेंगे। इस राशि परिवर्तन का सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों पर विशे ...और पढ़ें

    कैसा रहेगा सूर्य गोचर का समय? (Image Source: AI-Generated)

    कैसा रहेगा सूर्य गोचर का समय? (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। जब सूर्य अपनी चाल में बदलाव करते हैं, तो राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष में प्रवेश करेंगे।

    ऐसा माना जा रहा है कि इस गोचर से कुछ राशियों के अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कि सूर्य गोचर का समय सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा।

    Surya Gochar 2026 upay  (2)

    (Image Source: AI-Generated) 

    सिंह राशि: भाग्य का साथ और मान-सम्मान में बढ़ोतरी

    आपकी राशि के स्वामी का उच्च होना आपके भाग्य को जगाने वाला साबित होगा। अटके हुए काम अब बड़ों के सहयोग से पूरे हो सकते हैं। लंबी दूरी की यात्राएं लाभदायक रहेंगी और आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप अपनी निडर सोच के साथ जीवन में सही फैसले ले पाएंगे।
    उपाय: प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें। अपने शिक्षकों और बड़ों का सम्मान करें।

    कन्या राशि: सेहत और धन के मामले में सतर्कता

    यह समय आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, इसलिए सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें। धन के लेन-देन में बहुत सावधानी रखें और किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। अचानक आने वाली बाधाएं आपको थोड़ा परेशान कर सकती हैं। वाणी पर संयम रखें, नहीं तो अपनों के साथ फालतू के विवाद बढ़ सकते हैं।
    उपाय: रविवार को गेहूं का दान करें। कड़वे बोल बोलने से बचें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 30 अप्रैल को बुध का बड़ा राशि परिवर्तन! मेष में जाते ही इन 3 राशियों की चमकेगी सोई हुई किस्मत

    तुला राशि: रिश्तों और साझेदारी में तालमेल की जरूरत

    जीवनसाथी और बिजनेस पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद होने की आशंका है। सूर्य की ऊर्जा आपके भीतर अहंकार बढ़ा सकती है, जिसे काबू में रखना जरूरी है। साझेदारी के कामों में कोई भी बड़ा फैसला अभी टाल देना ही बेहतर होगा। बातचीत में नरमी बरतें और दूसरों के नजरिए को भी समझने की कोशिश करें, ताकि संतुलन बना रहे।
    उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें।

    वृश्चिक राशि: शत्रुओं पर विजय और पुरानी समस्याओं से राहत

    सूर्य का यह गोचर आपको विरोधियों पर भारी बनाएगा। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा था, तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की तारीफ होगी। चुनौतियों को पार करके आगे बढ़ने के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल और प्रभावशाली है।
    उपाय: रविवार को लाल मसूर की दाल का दान करें। अपनी दिनचर्या में अनुशासन बनाए रखें।

    यह भी पढ़ें- शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: वृषभ समेत 3 राशि वालों के शुरू होंगे 'अच्छे दिन'

    यह भी पढ़ें- बुध गोचर 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, करियर और शिक्षा में मिलेगी बड़ी सफलता

    लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com