Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Surya Gochar 2025: इन 2 राशियों की लगने वाली है लॉटरी, खुल जाएगा किस्मत का पिटारा

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 12 Mar 2025 08:26 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य देव (Sun Nakshatra Transit 2025) की पूजा करने से जातक को करियर में मनमुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही करियर संबंधी परेशानी ...और पढ़ें

    Shani Gochar 2025: 29 मार्च को न्याय के देवता मीन राशि में गोचर करेंगे
    Shani Gochar 2025: 29 मार्च को न्याय के देवता मीन राशि में गोचर करेंगे

    HighLights

    1. मंगल देव मकर राशि में हमेशा उच्च होते हैं।
    2. शनिदेव तुला राशि के जातकों को शुभ फल देते हैं।
    3. चैत्र अमावस्या पर शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 14 मार्च को आत्मा के कारक सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के मीन राशि में गोचर करने की तिथि से खरमास शुरू होगा। खरमास के दौरान गुरु का प्रभाव कम या शून्य हो जाता है। इसके लिए खरमास के दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है।

    ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य देव के राशि परिवर्तन (Surya Gochar 2025) करने से कई राशि के जातकों के जीवन में सवेरा होगा। आसान शब्दों में कहें तो इन राशियों की फूटी किस्मत बदल जाएगी। इस दिन से कई राशि के जातकों को करियर में गोल्डन टाइम शुरू होगा। इनमें दो राशि (Lucky Zodiac Signs) के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-  

    यह भी पढ़ें: इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन की परेशानी होगी दूर

    सूर्य गोचर 2025

    ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य देव 18 मार्च को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। वर्तमान समय में सूर्य देव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में विराजमान हैं। इस नक्षत्र में सूर्य देव 17 मार्च तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 18 मार्च को सूर्य देव उत्तराभाद्रपद (Surya Uttara Bhadrapada Nakshatra 2025) में गोचर करेंगे। सूर्य देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में 30 मार्च तक रहेंगे। इसके अगले दिन सूर्य देव रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे।    

    वृषभ राशि

    सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ राशि (Taurus Luck 2025) के जातकों को लाभ मिलेगा। इस राशि के जातकों पर सूर्य देव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से करियर संबंधी परेशानी दूर होगी। साथ ही सेहत संबंधी कठिनाई भी दूर होगी। हालांकि, आर्थिक निर्णय लेते समय घर के बड़े लोगों की अवश्य राय लें। आपके भाग्य से आपके भाई और बहन को विशेष लाभ होगा। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। सरकारी नौकरी के योग बन सकते हैं। जॉब में प्रमोशन के योग हैं। निवेश से लाभ होगा। सही जगह और सही समय पर निवेश करने से दोगुना लाभ होगा। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। जगत जननी मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन में सुखों का आगमन होगा।

    खबरें और भी

    मीन राशि

    सूर्य देव की चाल बदलने से मीन राशि के जातकों के मालामाल हो सकते हैं। हालांकि, पूर्व से विराजमान कई अवसर पर शुभ काम में बाधा डाल सकते हैं। भगवान विष्णु की पूजा करें। शुभ कामों में अवश्य ही सफलता मिलेगी। दोस्तों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। मान्यता प्राप्त लोगों से परिचय होगा। इससे आपका दायरा बढ़ेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पिता जी की सेवा और सम्मान करें। आपको अल्प समय में विशेष लाभ होगा। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। सरकार से सम्मान मिलने के योग हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए करें इन मंत्रों का जप, दर हो जाएंगे सभी संकट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।