Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lord Shiva: इन 3 लोगों को जरूर करनी चाहिए भगवान शिव की पूजा, नहीं तो बिगड़ जाते हैं बनते काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 05 Feb 2025 08:19 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो शनि की बाधा के चलते जातक को जीवन में नाना प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आर्थिक स्थिति विषम हो जाती है। व्यक्ति ल ...और पढ़ें

    Lord Shiva: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
    Lord Shiva: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. सोमवार का दिन भगवान शिव को प्रिय है।
    2. सोमवार के दिन महादेव का रुद्राभिषेक किया जाता है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। साथ ही सोमवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    ज्योतिष अविवाहित जातकों को शीघ्र विवाह के लिए भगवान शिव की पूजा करने की सलाह देते हैं। वहीं, विवाहित महिलाएं सुख और सौभाग्य में वृद्धि एवं पति की लंबी आयु के लिए सोमवार के दिन व्रत रख भगवान शिव की पूजा करती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कई राशि के जातकों को भगवान शिव की अवश्य ही पूजा करनी चाहिए। अनदेखी करने से बने काम भी बिगड़ जाते हैं। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों को भगवान शिव की नियमित रूप से पूजा करनी चाहिए। वहीं, सोमवार के दिन महादेव की विशेष पूजा करनी चाहिए। इस राशि के जातकों के आराध्य भगवान शिव हैं। अतः हर सोमवार के दिन कर्क राशि के जातक स्नान-ध्यान कर सफेद वस्त्र पहनें। अब आचमन कर अपने आप को पवित्र करें। इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। तदोउपरांत, गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। आप चाहे तो गाय के कच्चे दूध से भी अभिषेक कर सकते हैं। इसके बाद शिवजी को भांग और धतूरे के पत्ते और फूल अर्पित करें। पूजा के समय शिव चालीसा का पाठ करें। शिव मंत्र का जप करें। अंत में आरती कर सुख और सौभाग्य में वृद्धि की कामना करें।

    कुंभ और मकर

    मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। इस राशि के जातकों पर शनिदेव की कृपा बरसती है। हालांकि, काम की अधिकता के चलते मकर और कुंभ राशि के जातक नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी ऐसी अनदेखी करते हैं, तो इसमें बदलाव करें। शनिदेव की कृपा पाने के लिए नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा करें। महादेव का अभिषेक करें। भगवान शिव जलाभिषेक से शीघ्र प्रसन्न होते हैं। अतः रोजाना सुविधा अनुसार अभिषेक करें। गंगाजल, कच्चे दूध, पंचामृत और घी से भगवान शिव का अभिषेक करें। भगवान शिव की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। एक बार शनिदेव की कृपा बरस जाने पर जातक अपने जीवन में अवश्य ही अमीर बनता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: किस वजह से शनिदेव 16 साल की उम्र तक व्यक्ति को नहीं देते हैं कोई भी कष्ट? यहां जानें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।