Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lal Kitab: कार्यों में सफलता प्राप्ति के लिए करें लाल किताब के ये उपाय, धन में होगी वृद्धि

    Updated: Mon, 29 Apr 2024 05:50 PM (GMT+05:30)

    लाल किताब एक धार्मिक ग्रंथ है। इस किताब में इंसान के जीवन से जुड़ी सभी परेशानियों के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि लाल किताब के उपाय करने ...और पढ़ें

    Lal Kitab: कार्यों में सफलता प्राप्ति के लिए करें लाल किताब के ये उपाय, धन में होगी वृद्धि
    Lal Kitab: कार्यों में सफलता प्राप्ति के लिए करें लाल किताब के ये उपाय, धन में होगी वृद्धि

    HighLights

    1. सनातन धर्म में लाल किताब का अधिक महत्व है।
    2. लाल किताब में सभी परेशानियों के समाधान के बारे में बताया गया है।
    3. लाल किताब के लिए उपाय कल्याणकारी माने जाते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lal Kitab Ke Upay: सनातन धर्म में लाल किताब का बेहद खास महत्व है। इस किताब में इंसान के जीवन से संबंधित सभी परेशानियों के समाधान के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि लाल किताब के उपाय करने से इंसान के जीवन में सुख और शांति का आगमन होता है। साथ ही सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। लाल किताब में कुछ इस तरह के भी उपाय बताए गए हैं, जो बुरे संकटों से बचाव करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं लाल किताब के इन चमत्कारी उपायों के बारे में।

    यह भी पढ़ें: Mahabharat Karna: महाभारत के कर्ण से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप

    लाल के किताब के उपाय

    • लाल के किताब के अनुसार, मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी को लाल चोला अर्पित करें। साथ ही बरगद के पेड़ का पत्ता लेकर उस पर आटे का दीपक जलाएं और संकटमोचन हनुमान जी की सामने रख दें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से जीवन के संकटों से छुटकारा मिलता है। यह उपाय लगातार 11 मंगलवार या शनिवार तक करना चाहिए।
    • अगर आपका कोई कार्य पूरा नहीं हो रहा है, तो ऐसे में बुधवार के दिन सूखा नारियल को किसी नदी में प्रवाहित कर दें। लाल के किताब के अनुसार, इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है और धन का लाभ प्राप्त होता है। साथ ही सभी कार्य पूर्ण होंगे।
    • बहते पानी में रेवड़ियां और बताशे प्रवाहित करें। इस उपाय को करने से वास्तु दोष दूर होता है।
    • यदि आप किसी कार्य के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, तो माथे पर केसर या फिर चंदन का तिलक लगाएं। ऐसा करने से कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
    • शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए चींटियों को चीनी के दाने डालें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से धन में वृद्धि होती है।

    यह भी पढ़ें: Famous Ghats of Varanasi: बेहद प्रसिद्ध व पवित्र हैं बनारस के ये घाट, दर्शन मात्र से मिट जाते हैं सभी पाप

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'