Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lal Kitab ke Upay: बेहद चमत्कारी हैं लाल किताब के ये टोटके, सभी कार्यों में मिलेगी सफलता, मुरादें होंगी पूरी

    Updated: Tue, 25 Jun 2024 05:27 PM (IST)

    लाल किताब (Lal Kitab ke Upay) वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मौलिक सिद्धांतों पर आधारित पुस्तक है जिसमें इंसान के जीवन से संबंधित समस्याओं का समाधान छिपा हु ...और पढ़ें

    Lal Kitab ke Upay: बेहद चमत्कारी हैं लाल किताब के ये टोटके, सभी कार्यों में मिलेगी सफलता, मुरादें होंगी पूरी
    Lal Kitab ke Upay: बेहद चमत्कारी हैं लाल किताब के ये टोटके, सभी कार्यों में मिलेगी सफलता, मुरादें होंगी पूरी

    HighLights

    1. लाल किताब में कई परेशानियों का वर्णन है।
    2. लाल किताब एक ज्योतिष ग्रंथ है।
    3. यह किताब मौलिक सिद्धांतों पर आधारित है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lal Kitab ke Upay: सनातन धर्म में लाल किताब का विशेष महत्व है। लाल किताब में इंसान के जीवन से संबंधित कई परेशानियों के समाधान के बारे में उल्लेख किया गया है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस किताब में वर्णित उपाय को करने से इंसान का जीवन सदैव खुशहाल रहता है और तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। इसके अलावा धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं लाल किताब के इन चमत्कारी उपाय के बारे में।

    यह भी पढ़ें: Chandra Gochar Upay: मानसिक तनाव से निजात पाने के लिए करें ये उपाय, सुख और सौभाग्य में भी होगी वृद्धि

    लाल किताब के टोटके (Lal Kitab ke Totke)

    • लाल किताब के अनुसार, रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करने से जातक को पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा अमावस्या और पूर्णिमा पर गुड़ और घी को गाय के गोबर से बने उपले में रखकर जलाएं। माना जाता है कि इस टोटके को करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।  

    • मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए सोमवार का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शिव की पूजा करें और शिवलिंग का दूध और जल समेत विशेष चीजों से अभिषेक करें। साथ ही 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जप करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से इंसान की सभी मुरादें पूरी होती हैं।  
    • घर में उत्पन्न नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए रोजाना सुबह और शाम को कपूर जलाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।  
    • आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए लगातार 21 शुक्रवार तक धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें केसर युक्त खीर, फल का भोग लगाएं। इसे कन्याओं में वितरण करें। लाल किताब के अनुसार, इस उपाय को करने से इंसान को धन की प्राप्ति होती है।    
    • अगर आप किसी काम की वजह से कहीं बाहर जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले माथे पर चंदन का तिलक लगाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से इंसान को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।  

    यह भी पढ़ें: Vinayak Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी पर इस विधि से करें गणेश जी की पूजा, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी