यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandra Gochar Upay: मानसिक तनाव से निजात पाने के लिए करें ये उपाय, सुख और सौभाग्य में भी होगी वृद्धि
ज्योतिषीय गणना के अनुसार 26 जून को मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव 27 ज ...और पढ़ें

HighLights
- सनातन धर्म में सोमवार के दिन चंद्र देव की पूजा की जाती है।
- भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।
- 26 जून को मन के कारक चंद्र देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chandra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक बताया गया है। कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से जातक सदैव प्रसन्नचित्त रहता है। साथ ही सभी शुभ कार्यों में सिद्धि मिलती है। कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने पर जातक मानसिक रूप से परेशान रहता है। साथ ही माता जी की सेहत भी अच्छी नहीं रहती है। इसके लिए कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने की सलाह देते हैं। कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने के लिए विशेष उपाय करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। जातक सोमवार और शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद सफेद वस्त्र धारण करें। इसके बाद निकटतम मंदिर में जातक कच्चे दूध, दही या पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही शिव मंत्रों का जप करें। अगर आप भी मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो ये उपाय जरूर करें।
यह भी पढ़ें: शुक्रवार के दिन पूजा के समय करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी
चंद्र राशि परिवर्तन
.jpg)
ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव 26 जून को देर रात 01 बजकर 49 मिनट पर मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव 28 जून तक रहेंगे। इसके पश्चात, कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव सवा दो दिनों तक एक राशि में रहते हैं। इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं।
चंद्र देव के उपाय
- कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने के लिए रोजाना स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से गाय के शुद्ध दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही मानसिक तनाव से निजात मिलती है।
- सनातन धर्म में दान का विशेष महत्व है। चंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन सफेद चीजों का दान करें। आप चावल, चीनी, दूध, दही, सफेद वस्त्रों का दान कर सकते हैं। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।
- मानसिक तनाव से निजात पाने के लिए चांदी से निर्मित कछुए की अंगूठी धारण कर सकते हैं। इस उपाय को करने से मन प्रसन्न रहता है। साथ ही शुभता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- अगर आप चंद्र देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन संध्याकाल में आचमन कर जल में सफेद रंग का पुष्प डालकर चंद्र देव को अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से चंद्र देव की कृपा बरसती है। साथ ही सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं।
यह भी पढ़ें: राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।