Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lal Kitab Ke Upay: कर्ज की समस्या से न हो परेशान, लाल के किताब के इन उपाय से मिलेंगे कई लाभ

    Updated: Sun, 02 Jun 2024 11:54 AM (IST)

    सनातन धर्म में लाल किताब का विशेष महत्व है। इस ग्रंथ में इंसान के जीवन की सभी परेशानियों के समाधान के बारे में उल्लेख किया गया है। मान्यता है कि लाल क ...और पढ़ें

    Lal Kitab ke Upay: कर्ज की समस्या को दूर करने के लिए करें लाल किताब के ये उपाय
    Lal Kitab ke Upay: कर्ज की समस्या को दूर करने के लिए करें लाल किताब के ये उपाय

    HighLights

    1. लाल किताब के उपाय फलदायी होते हैं।
    2. घर में बिना जरूरत की चीजों को नहीं रखना चाहिए।
    3. यह ग्रंथ मौलिक सिद्धांतो पर आधारित है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lal kitab ke Upay: लाल किताब एक ज्योतिष पुस्तक है। इसमें इंसान के जीवन से संबंधित सभी तरह की परेशानियों के समाधान के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि लाल किताब में वर्णित उपायों को करने से इंसान को कर्ज से मुक्ति मिलती है और कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। इसके अलावा आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। 

    यह भी पढ़ें: Apara Ekadashi 2024: अपरा एकादशी पर जरूर करें इन चीजों का दान, कभी नहीं होगी अन्न-धन की कमी

    लाल के किताब के उपाय (Lal kitab ke Upay)

    • अपनी मनोकामनाओं को पूरी करने के लिए सोमवार को पूजा के दौरान शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं। साथ ही सच्चे मन से 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें। लाल किताब के अनुसार, इस उपाय को करने से जातक की सभी मनचाही इच्छा पूर्ण होती है।
    • अगर आप जीवन में वित्तीय परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो बिना जरूरत की चीजों को घर से बाहर करें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सुख-शांति का वास होता है।
    • शनिवार के दिन एक पात्र में सिक्का और सरसों का तेल डालकर उसमें अपनी परछाई देखें। इसके बाद उसे किसी गरीब को दें। लाल किताब के अनुसार, इस उपाय को करने से जातक को सभी प्रकार के दोषों से छुटकारा मिलता है।
    • कर्ज की समस्या को खत्म करने के लिए नौ कन्याओं को हरे रंग का रुमाल दान करें और रात्रि में सोने से सिरहाने पर किसी बर्तन में जौ भरकर रखें। इसे सुबह होने पर जानवर को खिला दें। मान्यता है कि उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

    यह भी पढ़ें: Rohini Vrat 2024: जून में कब है रोहिणी व्रत? इस विधि से करें भगवान वासुपूज्य की आराधना

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।