यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lal Kitab ke Upay: पैसों की तंगी नहीं छोड़ रही पीछा, तो करें लाल किताब में लिखे ये उपाय
Lal Kitab remedies for Wealth लाल किताब वैदिक ज्योतिष में विशेष महत्व रखती है। यह ज्योतिष विद्या के मौलिक सिद्धांतों पर आधारित एक पुस्तक है। यदि कोई व ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lal Kitab ke Upay in hindi: कई लोग हमेशा पैसों की तंगी से घिरे रहते हैं। कई कोशिशों के बाद भी उनकी आर्थिक स्थिति में कोई सुधार नहीं आता। ऐसे में लाल किताब में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाने से व्यक्ति जीवन की कई परेशानियों से मुक्ति पा सकता है। आइए जानते हैं लाल किताब के कुछ ऐसे ही उपाय।
खुलेंगे धन आगमन के रास्ते
हिंदू धर्म में बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित माना गया है। ऐसे में लाल किताब में यह बताया गया है कि बुधवार के दिन पूर्व दिशा में मुंह करके गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के लिए धन आगमन के रास्ते खुलने लगते हैं।
यह भी पढ़ें - Tulsi Ke Niyam: घर की इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा, घर में सदैव रहेगा मां लक्ष्मी का वास
मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। ऐसे में शुक्रवार के दिन सुगंधित और लाल वस्त्र धारण करने चाहिए। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान उन्हें केसर युक्त खीर का भोग लगाएं और इस प्रसाद को पांच कन्याओं में बांटे। ऐसा आपको लगातार 21 शुक्रवार तक करना है।
यह भी पढ़ें - Masik Krishna Janmashtami 2024: नए साल की पहली मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर घर लाएं ये चीजें, चमक उठेगी किस्मत
इन कार्यों को करने से बचें
शनिवार के दिन बहती नदी के जल में एक सूखा नारियल प्रवाहित करें। ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। वहीं, शनिवार के दिन गहरे या काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। इससे धन की हानि हो सकती है। इसके साथ ही शनिवार के दिन लहसुन-प्याज खाने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से भी व्यक्ति को धन की हानि झेलनी पड़ सकती है।
खबरें और भी
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'