Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Masik Krishna Janmashtami 2024: नए साल की पहली मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर घर लाएं ये चीजें, चमक उठेगी किस्मत

    Updated: Fri, 29 Dec 2023 02:09 PM (IST)

    Masik Krishna Janmashtami Upay भक्तों द्वारा मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना और व्रत आदि किया जाता है। ऐसे में हम आपको आज कु ...और पढ़ें

    Masik Krishna Janmashtami 2024 घर लाएं ये चीजें।
    Masik Krishna Janmashtami 2024 घर लाएं ये चीजें।

    HighLights

    1. प्रत्येक माह मनाई जाती है मासिक कृष्ण जन्माष्टमी।
    2. श्रीकृष्ण की आराधना के लिए समर्पित माना जाता है यह दिन।
    3. इस दिन व्रत करने से मिलता है समृद्धि का आशीर्वाद।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Masik Krishna Janmashtami 2024 vrat: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करने के लिए समर्पित माना जाता है। ऐसे में नए साल की पहली मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पौष माह में मनाई जाएगी। आइए जानते है मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर किन चीजों को घर लाने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। 

    मासिक जन्माष्टमी शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)

    पौष माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, 03 जनवरी 2024 को शाम 07 बजकर 48 मिनट पर शुरू हो रही है। साथ ही इसका समापन 04 जनवरी 2024 को रात 10 बजकर 04 मिनट पर होगा। क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म निशा काल में हुआ है। ऐसे में 03 जनवरी को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी।

    लाएं श्री कृष्ण की प्रिय वस्तुएं

    मोर पंख भगवान कहते हैं श्री कृष्ण को बहुत-ही प्रिय माना गया है। वह सदैव इसे अपने सिर पर धारण करते हैं। ऐसे में यदि आप मासिक जन्माष्टमी के दिन मोर पंख घर पर लाते हैं तो इससे आपको विशेष लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही बांसुरी भी श्री कृष्ण की प्रिय मानी गई है। मान्यताओं के अनुसार मासिक जन्माष्टमी पर बांसुरी घर लाने से वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है।

    यह भी पढ़ें - Astrology Tips: नए कार्य की शुरुआत से पहले करें ये उपाय, जरूर मिलेगी सफलता

    मिलेगी कारोबार में तरक्की

    मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को गायों से विशेष प्रेम है, द्वापर युग में वह गाय चराया करते थे। ऐसे में अगर आप मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन अपने घर कामधेनु गाय की मूर्ति लेकर आते हैं तो इससे आपको कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं, कामधेनु गाय की मूर्ति घर में स्थापित करने से सुख-समृद्धि बनी रहती है।

    खबरें और भी

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'