यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lal Kitab ke Upay: लाल किताब के आसान उपाय, जो बदल सकते हैं आपकी किस्मत
लाल किताब वैदिक ज्योतिष पर आधारित एक पुस्तक हैजिसमें जीवन की कई समस्याओं को दूर करने के लिए सरल उपाय बताए गए हैं। चाहे वह समस्या धन की और या फिर वैवाह ...और पढ़ें

HighLights
- लाल किताब के उपाय दिला सकते हैं आपको लाभ।
- इस किताब में मिलता है व्यक्ति की हर समस्या का हल।
- नियमों का ध्यान रखते हुए करने चाहिए ये उपाय।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। लाल किताब (Lal Kitab ke Upay), जो वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मौलिक सिद्धांतो पर आधारित, जिसमें जीवन की समस्याओं को हल करने के लिए कुछ उपायों और नियम बताए गए हैं। इसमें बताए गए नियमों का ध्यान रखने से आपको जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
मिलेगी बजरंगबली की कृपा
हर दिन सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके साथ ही घर में सुंदरकांड का पाठ भी करवाएं। इसके साथ ही मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर उन्हें लाल चोला चढ़ाएं। ऐसा करने से जीवन में आने वाली समस्याएंं दूर होने लगती हैं।
इसके साथ ही मंगलवार या शनिवार के दिन एक पानीदार नारियल लेकर उसे अपने सिर के ऊपर से 21 बार घुमाएं। इसके बाद इस नारियल को घर से बाहर ले जाकर जला दें। लाल किताब में बताए गए इस उपाय को करने से आपके सभी संकट दूर हो सकते हैं।
.jpg)
शनिदेव होंगे प्रसन्न
यदि आप चाहते हैं कि शनि देव की कृपा आपके ऊपर बनी रहे और आपको उनके क्रोध का सामना न करना पड़े, तो इसके लिए कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। पराई स्त्री पर बुरी नजर डालना, शराब पीना या फिर किसी को भी तकलीफ देने से व्यक्ति को शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है।
खबरें और भी
इसलिए इन कामों से दूरी बनाए रखें। इसके साथ ही हर शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और शनिदेव की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है।
यह भी पढ़ें - Lal Kitab: लाल किताब के ये अचूक उपाय दिलाएंगे जीवन की तमाम समस्याओं से मुक्ति
(2).jpg)
जरूर करें ये काम
लाल किताब में गाय को सेवा करने और उसे रोटी खिलाने का विशेष महत्व माना गया है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में अगर व्यक्ति गाय की सेवा करता है, तो उसे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही गर्मी के मौसम में रास्ते पर आने-जाने वाले लोगों के लिए पीने के ठंडे जल की व्यवस्था करें। वहीं रोजाना घर के बुजुर्गों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें।
यह भी पढ़ें - Lal Kitab: रोजाना करें लाल किताब के ये छोटे-छोटे उपाय, मिल जाएगा हर समस्या का हल
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।