Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lal Kitab: लाल किताब के ये अचूक उपाय दिलाएंगे जीवन की तमाम समस्याओं से मुक्ति

    Updated: Thu, 15 May 2025 06:21 PM (IST)

    लाल किताब वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मौलिक सिद्धांतो पर आधारित एक पुस्तक है। जीवन की लगभग हर समस्या का हल आपको इस किताब में मिल सकता है। ऐसे में चलिए जा ...और पढ़ें

    Lal Kitab ke upay: लाल किताब केअचूक उपाय।
    Lal Kitab ke upay: लाल किताब केअचूक उपाय।

    HighLights

    1. वैदिक ज्योतिष शास्त्र के सिद्धांतो पर आधारित है लाल किताब।
    2. इस किताब में मिल सकता है जीवन की हर समस्या का समाधान।
    3. व्यक्ति की हर समस्या के लिए बताए गए हैं कई आसान उपाय।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। लाल किताब में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जो व्यक्ति को करियर से लेकर गृह क्लेश की समस्याओं तक से मुक्ति दिला सकते हैं। बस जरूरत है, इन्हें नियमों के अनुसार आजमाने की।

    लाल किताब में बताए गए इन उपायों का असर आपको तभी देखने को मिल सकता है, जब आप इसे लगातार कम-से-कम 60 दिनों तक नियमों के अनसार करें। चलिए जानते हैं लाल किताब (Lal Kitab ke Upay) के कुछ ऐसे ही आसान उपाय, जो आपके लिए असरदार साबित हो सकते हैं और आपको जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति दिला सकते हैं।

    धन की समस्या होगी दूर

    अगर आपको धन की समस्या बनी रहती है, तो इसके लिए शुक्रवार के दिन 9 साल की पांच कन्याओं को खीर और मिश्री का प्रसाद खिलाना चाहिए। ये उपाय आपको लगातार 21 शुक्रवार तक करना होगा। इस उपाय को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है। जिससे आपको धन संबंधी समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है।

    विवाह की दूर बाधा होगी दूर

    अगर किसी जातक के विवाह में किसी तरह की अड़चन आ रही है, तो इसके लिए आप ये उपाय कर सकते है। लाल किताब में बताए गए उपाय के अनुसार, सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध, जल, बेलपत्र आदि अर्पित करें। इसी के साथ ऊं सोमेश्वराय नमः मंत्र का जप करते रहें। इस उपाय को करने से जातक के लिए जल्दी ही विवाह के योग बनने लगते हैं।

    यह भी पढ़ें - Lal Kitab ke Upay: गुरुवार के दिन करें लाल किताब के अचूक उपाय, कई समस्याएं हो जाएंगी हल

    मिलेगी अपार सफलता

    लाल किताब में गुरु की स्थिति को मजबूत करने के उपाय भी बताए गए हैं। इसके लिए पूजा के बाद रोजाना पीले रंग तिलक लगाना चाहिए। इसी के साथ गुरुवार के दिन गरीबों में केले और पीले रंग की मिठाई का दान करना चाहिए। इससे कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत हो सकती है। जिससे जातक के लिए अपार सफलता के योग भी बनने लगते हैं।

    खबरें और भी

    नहीं होगी पैसों की किल्लत

    कई लोगों को अच्छा-खासा कमाने के बाद भी पैसा की समस्या बनी रहती है, जिसका एक कारण हाथ में पैसा न टिकना होता है। ऐसे में आपको लाल किताब के अनुसार, अपने सिराहने पर एक तांबे के बर्तन में पानी भरकर लाल चंदन डालकर रखना चाहिए। अगली सुबह इस पानी को तुलसी के पौधे में डाल दें। ऐसा करने से आपके हाथ में पैसा टिकने लगेगा।

    यह भी पढ़ें - Lal Kitab ke Upay: कर्ज की समस्या से न हो परेशान, लाल किताब के इन उपाय से समस्या होगी दूर, मिलेंगे कई फायदे

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।