Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lal Kitab ke Upay: कर्ज की समस्या से न हो परेशान, लाल किताब के इन उपाय से समस्या होगी दूर, मिलेंगे कई फायदे

    Updated: Tue, 02 Jul 2024 06:03 PM (IST)

    लाल किताब का अधिक महत्व है। लाल किताब (Lal Kitab Ke Upay in Hindi) के टोटके के जरिए इंसान को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है और करियर में सफलता मिलती ह ...और पढ़ें

    Lal Kitab ke Upay: लाल किताब के उपाय ।
    Lal Kitab ke Upay: लाल किताब के उपाय ।

    HighLights

    1. लाल किताब के उपाय बेहद चमत्कारी हैं।
    2. यह किताब मौलिक सिद्धांतों पर आधारित है।
    3. इसमें कई परेशानियों के समाधान का उल्लेख है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lal Kitab ke Upay: आज के समय कई लोग दिनभर अधिक मेहनत करने के बाद भी कर्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें जीवन में कई प्रकार की परेशानियां आती हैं। अगर आप भी इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में आपके लिए लाल किताब में वर्णित उपाय अधिक कल्याणकारी साबित होंगे।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: अच्छा समय आने से पहले घर में दिखते हैं ये संकेत, मिल सकती है कोई खुशखबरी

    लाल किताब के टोटके (Lal Kitab Ke Totke)

    • आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए लाल किताब में वर्णित उपाय बेहद कल्याणकारी माने जाते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए शुक्रवार के दिन विधिपूर्वक मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही खीर और फल समेत आदि चीजों का भोग लगाएं। इस दौरान लक्ष्मी जी को लाल कौड़ियां अर्पित करें। पूजा के बाद इन कौड़ियों को एक लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। लाल किताब के अनुसार, इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। साथ ही कर्ज से मुक्ति मिलती है।
    • अगर आपको कार्यों में सफलता प्राप्त नहीं हो रही है, तो ऐसे में कार्य के लिए घर से बाहर निकलने से पहले माथे पर केसर या चंदन का तिलक लगाएं और देवी-देवताओं का ध्यान करें। माना जाता है कि इस टोटके को करने से इंसान को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
    • मंदिर में एक श्री यंत्र रखें और नियमित रूप से इसकी पूजा-अर्चना करें। ऐसा करने से इंसान के जीवन में खुशियों का आगमन होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
    • अगर आप अपनी मनोकामनाओं को पूरी करना चाहते हैं, तो इसके लिए सोमवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है। सुबह नहाने के बाद शिव मंदिर में जाएं और शिवलिंग पर जल में दूध मिलाकर अर्पित करें। साथ ही 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें। इस उपाय से मनचाही इच्छा पूरी होती है।
    • व्यापार और करियर में तरक्की पाने के लिए रोजाना गाय को रोटी खिलाएं और चीटियों को शक्कर और पक्षियों को दाना भी डालें। मान्यता है कि नियमित रूप से यह उपाय करने से करियर और कारोबार में तरक्की मिलती है।

    यह भी पढ़ें: Money Plant: घर की इस दिशा में लगाएं मनी प्‍लांट, सुख और समृद्धि में होगी वृद्धि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।