Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: अच्छा समय आने से पहले घर में दिखते हैं ये संकेत, मिल सकती है कोई खुशखबरी

    Updated: Tue, 02 Jul 2024 05:23 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र में माना गया है कि व्यक्ति का अच्छा समय शुरू होने से पहले उसे कुछ संकेत दिखाई देने लगते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही संकेत बताने जा रहे ह ...और पढ़ें

    Vastu Tips: खुशहाली आने से पहले घर में दिखते हैं ये संकेत
    Vastu Tips: खुशहाली आने से पहले घर में दिखते हैं ये संकेत

    HighLights

    1. शुभ समय की शुरुआत से पहले मिलते हैं ये संकेत।
    2. अच्छी खबर मिलने की ओर करते हैं इशारा।
    3. शकुन शास्त्र में भी बताए गए हैं कुछ संकेत।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र और शकुन शास्त्र में कुछ ऐसे संकेत बताए गए हैं, जिनके दिखने पर व्यक्ति को समझना चाहिए उसका बुरा वक्त जल्द ही समाप्त होने वाला है। इस संकेतों का एक अर्थ यह भी माना जाता है कि आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं। इसमें कई तरह के संकेत शामिल हैं।

    मिल सकती है खुशखबरी

    अगर आपके घर के आंगन या छज्जे पर कोई पक्षी घोसला बनता है, तो वास्तु शास्त्र में इसे भी एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि जल्द ही आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है। ऐसे में उस घोंसले को हटाना नहीं चाहिए।

    जब दिखाई दे चीटियों का झुंड

    वास्तु शास्त्र में माना गया है कि यदि आपको अपने घर में लाल चीटियों का झुंड दिखाई देता है, तो यह एक शुभ संकेत हो सकता है। इसका अर्थ है कि जल्द ही आपके ऊपर धन की देवी लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है, जिससे आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें - Money Plant: घर की इस दिशा में लगाएं मनी प्‍लांट, सुख और समृद्धि में होगी वृद्धि

    शरीर से जुड़े संकेत

    वास्तु शास्त्र के साथ-साथ शकुन शास्त्र में भी कुछ ऐसे संकेत बताए गए हैं, जो व्यक्ति के अच्छे समय की शुरुआत की ओर इशारा करते हैं। इसके अनुसार, पुरुष के दाहिने हाथ और महिला के बाएं हाथ पर अचानक खुजली होने लगे तो इसे धन लाभ से जोड़कर देखा जाता है। वहीं आंख का फड़कना भी अच्छी खबर के आने से माना जाता है। जहां महिला की बाईं आंख फड़कना शुभ होता है, वहीं पुरुषों की दाईं आंख का शुभ माना जाता है।

    खबरें और भी

    यह भी हैं शुभ संकेत

    सुबह-सुबह मंत्रों का सुनाई देना या फिर शंख की ध्वनि सुनना भी एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि जिस कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, आपका वह कार्य बन सकता है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।