Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Money Plant: घर की इस दिशा में लगाएं मनी प्‍लांट, सुख और समृद्धि में होगी वृद्धि

    Updated: Tue, 02 Jul 2024 11:05 AM (IST)

    अधिकतर घरों में मनी प्लांट देखने को मिलता है। इसे लगाने से घर की शोभा बढ़ती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को शुभ दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा मा ...और पढ़ें

    Money Plant: मनी प्‍लांट लगाने से वास्तु दोष होता है दूर।
    Money Plant: मनी प्‍लांट लगाने से वास्तु दोष होता है दूर।

    HighLights

    1. सनातन धर्म में मनी प्लांट का अधिक महत्व है।
    2. इस पौधे को लगाने से घर का वातावरण शुद्ध रहता है।
    3. घर में मनी प्लांट शुभ दिशा में लगाना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips For Money Plant: वास्तु शास्त्र में कई पेड़ पौधों को महत्वपूर्ण माना गया है। इन पेड़ पौधों को घर में लगाना कल्याणकारी माना जाता है। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट से संबंधित नियम के बारे में विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया गया है। ऐसा माना जाता है कि इसे घर में लगाने से आसपास का वातावरण शुद्ध रहता है और घर में उत्पन्न वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही परिवार के सदस्यों को कई तरह के लाभ मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: बढ़िया अप्रेजल पाने के लिए आजमाएं ये टोटके, कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता

    इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट

    अगर आप मनी प्लांट (Money Plant Tips) लगाने की सोच रहे हैं, तो इसे घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं। वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को इस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। साथ ही सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है क्योंकि मनी प्लांट का संबंध कुबेर और बुध से माना जाता है।

    इस दिशा में न लगाएं मनी प्लांट

    मनी प्लांट के पौधे को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने से बचना चाहिए। इस दिशा में पौधा लगाने से परिवार के सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

    इस बात का रखें ध्यान

    घर के बाहर मनी प्लांट को लगाना अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र की मानें इसे घर के बाहर लगाने से बाहरी लोगों की नजर पौधे पर पड़ती है, जिससे पौधे का विकास रुक जाता है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

    करें ये उपाय

    अगर आप आय में वृद्धि चाहते हैं, तो जल में थोड़ा सा दूध मिलाकर मनी प्लांट में अर्पित करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से आय में अपार वृद्धि होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: बच्चों के स्टडी रूम में अपनाएं ये Vastu Tips, एकाग्रता बढ़ाने में मिलेगी मदद

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।