यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न लगाएं झाड़ू, वरना जीवन में आएंगी कई परेशानियां
मान्यता है कि अगर वास्तु शास्त्र के नियमों किया जाए तो जीवन में खुशियों का आगमन होता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) में बताए गए सूर्यास्त के बाद कुछ ...और पढ़ें

HighLights
- सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है।
- वास्तु शास्त्र में घर के कार्य से संबंधित नियमों का वर्णन किया गया है।
- सूर्यास्त के बाद कुछ कार्यों को करने की मनाही है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips: सनातन धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि रोजाना सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। साथ ही विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु शास्त्र में बताए गए सूर्यास्त के बाद कुछ कार्यों को नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से इंसान को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है और परिवार के सदस्यों को आर्थिक तंगी की समस्या आती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्यास्त के बाद किन कार्यों को करने से बचना चाहिए?
.jpg)
यह भी पढ़ें: Mangal Kalash Vastu Tips: घर में इस तरह करें मंगल कलश की स्थापना, ध्यान रखें ये वास्तु नियम
न करें ये कार्य
- ऐसा माना जाता है कि साफ-सफाई वाली जगह पर ही धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र की मानें तो सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास नहीं करती हैं। इससे आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसलिए शाम में झाड़ू लगाने की मनाही है।
.jpg)
- तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। इस पौधे के पास रोजाना सुबह और शाम को दीपक जलाना चाहिए और जल देना चाहिए। लेकिन शाम के समय जल नहीं देना चाहिए और तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी घर से चली जाती हैं।
- सूर्यास्त के बाद किसी से पैसों का लेनदेन भी नहीं करना चाहिए।
- इसके अलावा घर के मेन गेट पर नहीं बैठना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर में वास नहीं होता है।
- रात में बाल कटवाने की मनाही है। साथ ही सेविंग भी नहीं बनवानी चाहिए। इस कार्य को करने से जातक के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और कर्ज की समस्या बढ़ती है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips For Plant: वास्तु के अनुसार घर में लगाएं ये 4 पौधे, धन की देवी की बरसेगी कृपा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
Pic Credit-Freepik