Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: सिरहाने रखकर सोएं ये चीजें, अच्छी नींद के साथ-साथ मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

    Updated: Fri, 14 Jun 2024 10:48 AM (IST)

    अच्छी और गहरी नींद का असर व्यक्ति की सेहत पर भी पड़ता है। यदि आप अनिद्रा जैसी समस्याओं से ग्रस्त हैं तो इन वास्तु उपायों से इस समस्या में राहत मिल सकत ...और पढ़ें

    Vastu Tips सिरहाने रखकर सोएं ये चीजें।
    Vastu Tips सिरहाने रखकर सोएं ये चीजें।

    HighLights

    1. सेहत से होता है नींद का संबंध।
    2. सिरहाने रखकर सो सकते हैं ये चीजें।
    3. मिलेगा कई समस्याओं में लाभ।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष की दृष्टि से कुछ वस्तुओं को सिरहाने रखकर सोने से व्यक्ति को शारीरिक सेहत के साथ-साथ मानसिक सेहत में भी लाभ मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं कि वह कौन-सी चीजें हैं, जिन्हें आप अपने सिरहाने रखकर सो सकते हैं। इससे आपके जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही अन्य कई समस्याओं का समाधान भी हो जाता है।

    वैवाहिक जीवन में बना रहेगा प्रेम

    सोने के पहले तकिये के पास खुशबूदार फूल रखने चाहिए। इससे माहौल तो अच्छा होती ही है, साथ ही शुक्र का प्रभाव बढ़ता, जिससे नींद अच्छी आती है। इस उपाय को करने से व्यक्ति को मानसिक शांति का अनुभव होता है। साथ ही यह उपाय वैवाहिक जीवन में प्रेम बनाए रखने के लिए भी उत्तम है।

    मिलता है सेहत में लाभ

    सोते समय अपने सिरहाने पर तांबे के लोटे में पानी भरकर रखें और सुबह होते ही इस पानी को किसी पेड़ या फिर पौधे में डाल दें। ऐसा करने से आपको सेहत में लाभ देखने को मिल सकता है।

    नहीं आएंगे डरावने सपने

    यदि घर में कोई व्यक्ति या फिर छोटा बच्चा चौंक कर उठ जाता है, तो ऐसी स्थिति में आप उसके तकिये के नीचे चाकू, कैंची या लोहे की कोई चीज रख सकते हैं। इस उपाय को करने से डरावने सपने आने की समस्या खत्म हो जाती है। वहीं, सोते समय एक कटोरी में सेंधा नमक और एक रुपए का सिक्का डालकर अपने सिरहाने रख लें। इससे भी आपको लाभ देखने को मिलेगा।

    खबरें और भी

    धन संबंधी समस्याएं होंगी दूर

    यदि आप धन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो इसके लिए आप रविवार के दिन ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिए सोते समय एक गिलास में दूध भरकर अपने सिरहाने रख लें। अगली सुबह स्नान आदि के बाद इस दूध को बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें। इससे आपकी आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips For Home: घर से इन चीजों को रखें दूर, वरना शुरू हो जाएंगे उल्टे दिन

    रख सकते हैं ये चीजें

    ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि तकिये के नीचे सौंफ रखकर सोने से राहु दोष कम होता है और बुरे सपने आने की समस्या में भी राहत मिलती है। वहीं जिन लोगों को नींद नहीं आती वह तकिए के नीचे हरी इलायची रखकर सो सकते हैं। इससे व्यक्ति को गहरी नींद आती है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।