Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips For Home: घर से इन चीजों को रखें दूर, वरना शुरू हो जाएंगे उल्टे दिन

    Updated: Fri, 07 Jun 2024 09:00 PM (IST)

    वास्तु नियमों का ध्यान रखने से व्यक्ति के जीवन में एक सकारात्मकता बनी रहती है। वास्तु शास्त्र की दृष्टि से घर में रखी कुछ चीजें परेशानी का सबब बन सकती ...और पढ़ें

    Vastu Tips For Home घर से इन चीजों का रखें दूर।
    Vastu Tips For Home घर से इन चीजों का रखें दूर।

    HighLights

    1. पुराने विज्ञानों में से एक है वास्तु शास्त्र।
    2. जीवन को सरल बनाने का करता है काम।
    3. वास्तु नियमों का ध्यान रखने पर मिलता है लाभ।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र, हिंदू धर्म के सबसे पुराने और जरूरी विज्ञानों में से एक माना गया है। वास्तु शास्त्र असल में दिशाओं पर जोर देता है। वास्तु के अनुसार हर चीज को रखने के लिए एक सही दिशा का वर्णन किया गया है। इस दिशाओं का ध्यान रखने पर कई तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है।वास्तु शास्त्र में यह भी माना गया है कि कुछ चीजों को घर में रखने से दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है।

    बढ़ सकती हैं परेशानियां

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पुरानी चीजें रखने से नकारात्मकता बढ़ सकती है। ऐसे में कभी भी घर में जंग लगे तालों या फिर पुराने तालों को नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता फैल सकती है और आर्थिक परेशानियां भी खड़ी हो सकती हैं।

    घर से बाहर कर दें ये चीजें

    कई लोगों को घर में पुराने अखबार, या फिर रद्दी इकट्ठा करने की आदत होती है। लेकिन वस्तु की दृष्टि से इस आदत को बिल्कुल भी सही नहीं माना गया है। ऐसा करने से घर में लड़ाई-झगड़े बढ़ने लगते हैं। इसलिए जितना जल्दी हो सके, पुराने अखबारों और रद्दी वगैराह को घर से बाहर कर देना चाहिए।

    आ सकती है करियर में बाधा

    वास्तु शास्त्र में माना गया है, कि घर में फटे पुराने-कपड़े भी नहीं रखने चाहिए, इससे घर में नकारात्मकता बढ़ने लगती है। जिससे व्यक्ति को करियर में बाधा का सामना करना पड़ सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips For Home: घर में गलती से भी उल्टी न रखें ये चीजें, वरना बढ़ सकती है आपकी परेशानी

    फैलती है नेगेटिव एनर्जी

    वास्तु की दृष्टि से बंद घड़ी को घर में रखना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता। माना जाता है कि इससे व्यक्ति का खराब समय शुरू हो जाता है। इसके साथ ही घर में टूटी-फूटी चीजें भी नहीं रखनी चाहिए। इससे भी नेगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है। ऐसे में उन चीजों को घर से बाहर कर दें, जिनकी आपको कोई जरूरत नहीं है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।