Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lal Kitab ke Upay: गुरुवार के दिन करें लाल किताब के अचूक उपाय, कई समस्याएं हो जाएंगी हल

    Updated: Wed, 07 Aug 2024 05:42 PM (IST)

    हिंदू मान्यताओं के गुरुवार के दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में आप इस विशेष दिन पर लाल किताब के कुछ उपाय कर सकते हैं। इ ...और पढ़ें

    Lal Kitab ke Upay गुरुवार के दिन लाल किताब के उपाय।
    Lal Kitab ke Upay गुरुवार के दिन लाल किताब के उपाय।

    HighLights

    1. वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मौलिक सिद्धांतो पर आधारित लाल किताब
    2. मानी जाती है ज्योतिष शास्त्र की महत्वपूर्ण किताब।
    3. समस्याओं से मुक्ति के लिए बताए गए हैं कई टोटके व उपाय।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। लाल किताब, वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मौलिक सिद्धांतो पर आधारित एक पुस्तक है। इस किताब में जीवन की लगभग हर समस्या का समाधान दिया गया है। ऐसे में यदि आपके जीवन में धन आदि की समस्या बनी हुई है, तो इससे निजात पाने के लिए भी आप लाल किताब में बताए गए उपायों को आजमा सकते हैं। जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान उपाय।

    जरूर करें ये काम

    गुरुवार के दिन घर या मंदिर में जाकर केले के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं। साथ ही इस दिन गुरुवार के दिन आटे की लोई में चने की दाल, गुड़ और हल्दी मिलाकर गाय को खिलाएं। गुरुवार के दिन ये उपाय करने से साधक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।

    प्रसन्न होंगे बृहस्पति देव

    लाल किताब में बताए गए उपाय के अनुसार, गुरुवार के दिन ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः!’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके साथ ही बृहस्पति के वैदिक मंत्रों का जाप करने से भी व्यक्ति को कई समस्यओं से छुटकारा मिल सकता है। बृहस्पति देव की पूजा के बाद उन्हें गंध, अक्षत, पीले फूल, पीले रंग की मिठाई या अन्य कोई खाद्य वस्यु और पीले वस्त्र का दान करें। ऐसा करने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं।ॉ

    यह भी पढ़ें - Lal Kitab: लाल किताब के ये अचूक टोटके, जीवन की सभी परेशानियों को करेंगे हल

    कुंडली में मजबूत होगा बृहस्पति

    यदि किसी जातक की कुंडली में बृहस्पति कमजोर है, तो ऐसे में गुरुवार के दिन गरीबों में केले और पीले रंग की मिठाई बाटनी चाहिए। इसके साथ ही गुरुवार के दिन गरीब और ब्राह्मणों को दही चावल खिलाने से भी कुंडली में बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Lal Kitab ke Upay: बेहद चमत्कारी हैं लाल किताब के ये टोटके, सभी कार्यों में मिलेगी सफलता, मुरादें होंगी पूरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।