Lal Kitab Upay: आजमाएं लाल किताब के ये चमत्कारी उपाय, आर्थिक तंगी और गृह क्लेश से पाएं मुक्ति
लाल किताब, वैदिक ज्योतिष के मौलिक सिद्धांतों पर आधारित एक पुस्तक है, जिसमें जीवन की कई समस्याओं के निवारण के लिए उपाय बताए गए हैं। ...और पढ़ें

लाल किताब के उपाय (AI Generated Image)
HighLights
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए तिजोरी में चांदी का टुकड़ा रखें।
करियर और व्यापार में सफलता हेतु पक्षियों को सात अनाज डालें।
पारिवारिक शांति के लिए केसर का तिलक लगाएं, घर से कबाड़ हटाएं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। लाल किताब में वर्णित उपाय अत्यंत प्रभावशाली माने जाते हैं। आज हम आपको लाल किताब (Lal Kitab Upay) में बताए गए कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं, जो आपकी आर्थिक समस्या से लेकर गृह क्लेश तक की समस्या को दूर करने में सहायक साबित हो सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।
आर्थिक तंगी होगी दूर
अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो इसके लिए लाल किताब में बताए गए ये उपाय आपके काम आ सकते हैं। अपनी तिजोरी या पर्स में हमेशा चांदी का एक छोटा चौकोर टुकड़ा (बिना जोड़ का) रखें। इससे धन आकर्षित होता है।
इसके साथ ही अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है, तो इसके लिए रोजाना या कम-से-कम शनिवार को काले के कुत्ते को रोटी खिलाएं। इससे राहु-केतु और शनि के दोष दूर होते हैं और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
-1774070719592.jpg)
(AI Generated Image)
शुक्रवार के दिन 9 से 5 साल की कन्याओं को खीर और मिश्री का प्रसाद खिलाएं। इस उपाय को लगातार 21 शुक्रवार तक करना चाहिए, तभी आपको इसका पूर्ण लाभ मिल सकता है। इस उपाय को करने से जातक को देवी लक्ष्मी की कृपा मिलती है, जिससे धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
खबरें और भी
व्यापार में सफलता मिलेगी सफलता
यदि लाख कोशिशों के बाद भी आपको नौकरी में तरक्की (Lal Kitab remedies Career) नहीं मिल रही या व्यापार में समस्याएं आ रही हैं, तो इसके लिए रोजाना सुबह पक्षियों को सात तरह का अनाज और चींटियों को आटा व चीनी मिलाकर डालें। इस उपाय को करने से आपके लिए तरक्की के रास्ते खुलने लगते हैं।
-1774070703769.jpg)
(AI Generated Image)
पारिवारिक शांति के लिए उपाय
पारिवारिक शांति व सुख-समृद्धि के लिए रोजाना सुबह स्नान के बाद माथे, नाभि और गले पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं। इस उपाय को करने से बृहस्पति मजबूत होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके घर की छत पर या सीढ़ियों के नीचे कभी भी कबाड़, जंग लगा लोहा या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं रखना चाहिए। इस तरह के सामान से घर में नकारात्मकता बढ़ती है, जो गृह क्लेश की स्थिति का कारण बन सकती है।
यह भी पढ़ें - Lal Kitab: नौकरी में चाहिए प्रमोशन और इंक्रीमेंट? लाल किताब के इन उपायों से चमक जाएगा आपका करियर
यह भी पढ़ें - केसर के चमत्कारी उपाय, लाल किताब के ये टोटके बदल देंगे आपकी किस्मत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।