Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Lal Kitab: नौकरी में चाहिए प्रमोशन और इंक्रीमेंट? लाल किताब के इन उपायों से चमक जाएगा आपका करियर

    Updated: Fri, 20 Feb 2026 06:00 PM (GMT+05:30)

    करियर में तरक्की के लिए आजमाएं लाल किताब के ये चमत्कारिक उपाय। गाय को रोटी खिलाने से लेकर शनि देव को प्रसन्न करने तक, जानें सफलता के गुप्त सूत्र। ...और पढ़ें

    लाल किताब के चमत्कारिक उपाय (Image Source: AI-Generated)

    लाल किताब के चमत्कारिक उपाय (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में हर कोई सफलता की दौड़ में आगे निकलना चाहता है, लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी नतीजे मन-मुताबिक नहीं मिलते। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र की एक अनोखी पुस्तक 'लाल किताब' के उपाय बड़े काम के साबित होते हैं।

    लाल किताब न केवल वैदिक ज्योतिष पर आधारित है, बल्कि इसके उपाय इतने सरल हैं कि इन्हें कोई भी आसानी से अपने रोजमर्रा के जीवन में अपना सकता है।

    करियर में सफलता के लिए क्या करें?

    • अगर आपकी नौकरी में दिक्कतें आ रही हैं या व्यापार सही नहीं चल रहा, तो लाल किताब में कुछ बहुत ही आसान बातें बताई गई हैं।
    • सबसे पहले गाय को ताजी रोटी खिलाने का नियम बनाएं।
    • चींटियों को चीनी डालना और मछलियों को आटे की गोलियां खिलाना भी करियर की रुकावटों को दूर करने में बहुत मददगार माना जाता है।

    धन और सुख-समृद्धि का मार्ग

    आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों के लिए शुक्रवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए 9 से 5 साल की कन्याओं को शुक्रवार के दिन खीर और मिश्री का प्रसाद खिलाना चाहिए। अगर इस उपाय को लगातार 21 शुक्रवार तक किया जाए, तो धन की कमी धीरे-धीरे दूर होने लगती है।

    Mahatv

    (Image Source: AI-Generated)

    विवाह में आ रही अड़चनें होंगी दूर

    • शादी-ब्याह में होने वाली देरी भी एक बड़ी चिंता होती है। इसके लिए सोमवार का दिन विशेष माना गया है।
    • इस दौरान “ॐ सोमेश्वराय नमः” मंत्र का जाप करना फलदायी होता है।

    शनि देव की नाराजगी से बचें

    लाल किताब केवल उपाय ही नहीं बताती, बल्कि यह भी सिखाती है कि हमें किन गलतियों से बचना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर आप पराई स्त्री पर बुरी नजर डालते हैं, शराब का सेवन करते हैं या किसी को बेवजह तकलीफ देते हैं, तो शनि देव नाराज हो सकते हैं।

    इससे बचने के लिए शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना बहुत लाभकारी होता है। इसके अलावा, साफ-सफाई का ध्यान रखना और बिना बात के गुस्सा न करना भी जीवन में सकारात्मकता लाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मांगलिक दोष से डरना बंद करें, लाल किताब के अनुसार जानें मंगल के 3 रूप और असरदार उपाय

    यह भी पढ़ें- केसर के चमत्कारी उपाय, लाल किताब के ये टोटके बदल देंगे आपकी किस्मत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।