Lal Kitab: करियर में तरक्की और हर बाधा से मुक्ति के लिए जरूर आजमाएं लाल किताब के ये उपाय
लाल किताब में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जो धन से लेकर जीवन की अन्य समस्याओं तक का निवारण कर सकते हैं। लेकिन किसी भी उपाय का पूर्ण लाभ उठाने के लिए उसे ...और पढ़ें

lal kitab upay in hindi (AI Generated Image)
HighLights
करियर की बाधा को दूर कर सकते हैं लाल किताब के उपाय
इन उपायों को करने से मिल सकती है मां लक्ष्मी की कृपा
शीघ्र विवाह के लिए भी बताया गया है कारगर उपाय
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। लाल किताब को वैदिक ज्योतिष के मौलिक सिद्धांतों पर आधारित एक चमत्कारिक पुस्तक है। इसमें दिए गए उपाय न केवल सरल हैं, बल्कि अत्यंत प्रभावशाली भी माने जाते हैं। बस आपको इन लाल उपायों को करते समय नियम और निरंतरता का ध्यान रखना होगा है, तभी आपको इसका पूर्ण लाभ मिल सकता है। चलिए जानते हैं लाल किताब (Lal Kitab Upay) के कुछ उपाय।
दूर होगी करियर की बाधा
यदि आपको अपने करियर में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तो इसके लिए लाल किताब (Lal Kitab remedies) में कुछ उपाय बताए गए हैं। इन उपायों के अनुसार आपको गाय को रोटी खिलानी चाहिए। साथ ही चींटियों को शक्कर डालें और मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इन उपायों को आजमाने से आपको अपनी स्थिति में लाभ देखने को मिल सकता है।
-1768304975809.jpg)
(AI Generated Image)
मिलती है मां लक्ष्मी की कृपा
देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए भी आप लाल किताब में बताया गया ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिए शुक्रवार के दिन 9 से 5 साल की कन्याओं को खीर और मिश्री का प्रसाद खिलाएं। पूर्ण लाभ के लिए इस उपाय आपको लगातार 21 शुक्रवार तक करना चाहिए। ऐसा करने से जातक को धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
नहीं होगी विवाह में देरी
अगर किसी जातक के विवाह में कोई अचड़न आ रही है, तो इसके लिए भी आप लाल किताब के ये उपाय आजमा सकते हैं। इसके लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध, जल, बेलपत्र आद अर्पित करें। सभी चीजें अर्पण करते समय “ॐ सोमेश्वराय नमः” मंत्र का जप करें। इस उपाय को करने से जातक के लिए जल्द विवाह के योग बनने लगते हैं।
खबरें और भी

(Picture Credit: Freepik)
न करें ये गलितयां
लाल किताब में कुछ ऐसे कार्यों का भी जिक्र किया गया है, जिन्हें आपको करने से बचना चाहिए, वरना आपको शनि देव की नाराजगी का सामना करना पड़ता है और इस कारण जीवन में परिणाम मिलने लगते हैं। इन कार्यों में पराई स्त्री पर बुरी नजर डालना, शराब पीना, किसी को तकलीफ देना आदि शामिल है।
साथ ही व्यक्ति को गंदे कपड़े पहनने, बिना वजह गुस्सा करने और मन में किसी के लिए गलत बातें लाने से भी बचना चाहिए, वरना शनि देव नाराज हो सकते हैं। इससे बचने के लिए आप हर शनिवार की शाम को पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
यह भी पढ़ें- Lal Kitab: जीवन की कई मुश्किलों को आसान करेंगे लाल किताब के ये उपाय, करियर में मिलेगी उन्नति
यह भी पढ़ें- Lal Kitab: लाल किताब के ये अचूक उपाय दिलाएंगे जीवन की तमाम समस्याओं से मुक्ति
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।