Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Pradosh Vrat 2026: नए साल के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं 5 चीजें, कोसों दूर होंगे जीवन के दुख और आएगी खुशहाली

    Updated: Wed, 24 Dec 2025 12:43 PM (IST)

    सनातन धर्म में हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महादेव की कृपा प्राप्त करने के उत्तम माना जाता है। त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया ...और पढ़ें

    Pradosh Vrat 2026: नए साल में कैसे करें महादेव को प्रसन्न (Image Source: AI-Generated)

    Pradosh Vrat 2026: नए साल में कैसे करें महादेव को प्रसन्न (Image Source: AI-Generated)

    HighLights

    1. प्रदोष व्रत महादेव को समर्पित है

    2. इस दिन शिव जी की पूजा संध्याकाल में होती है

    3. इस व्रत को करने से सभी भय से मुक्ति मिलती है 

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 की शुरुआत प्रदोष व्रत के साथ हो रही है। ऐसे में नए साल के दिन महादेव के संग मां पार्वती की पूजा-अर्चना की जाएगी। साथ ही विशेष चीजों से शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है।

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2026) के दिन भगवान शिव की पूजा और व्रत करने से साधक को सभी भय से मुक्ति मिलती है। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते है कि प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग का किन चीजों से अभिषेक करना चाहिए?

    Pradosh Vrat 2026 (1)

    (Image Source: AI-Generated)

    जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति

    जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से साधक के जीवन में जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है और भगवान शिव की कृपा से सभी मुरादें पूरी होती हैं।

    भगवान शिव होंगे प्रसन्न

    प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग का दूध और गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को विधिपूर्वक करने से मन को शांति मिलती है और महादेव प्रसन्न होते हैं।

    आर्थिक तंगी में होगा सुधार

    आर्थिक तंगी से मुक्ति के लिए प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर अक्षत अर्पित करना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी में सुधार होता है और महादेव की कृपा से बिगड़े काम पूरे होते हैं।

    जीवन में मिलेंगे सभी सुख

    जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति के लिए शिवलिंग का गन्ने का रस से अभिषेक करना शुभ माना जाता है। इससे महादेव की कृपा बरसती है। साथ ही शुभ फल की प्राप्ति होती है।

    सभी संकट होंगे दूर

    सनातन धर्म में पूजा थाली में तिल को शामिल करने का विशेष महत्व है। अगर आप जीवन में लंबे समय से संकटों का सामना कर रहे हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन महादेव की पूजा-अर्चना करें और शिवलिंग पर तिल अर्पित करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तिल से शिवलिंग का अभिषेक करने से सभी संकट दूर होते हैं और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

    खबरें और भी

    गुरु प्रदोष व्रत 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat 2026 Date and Shubh Muhurat)


    वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी 01 जनवरी को देर रात 01 बजकर 47 मिनट पर शुरुआत होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 01 जनवरी को देर रात 10 बजकर 22 मिनट पर होगा। ऐसे में 01 जनवरी प्रदोष व्रत किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Ekadashi January 2026: जनवरी में कब कौन-सी एकादशी है? एक क्लिक में देखें तिथि और शुभ मुहूर्त

    यह भी पढ़ें- January Vrat Tyohar 2026: मकर संक्रांति से लेकर सकट चौथ तक, यहां देखें जनवरी के त्योहारों की लिस्ट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।