Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    January Vrat Tyohar 2026: मकर संक्रांति से लेकर सकट चौथ तक, यहां देखें जनवरी के त्योहारों की लिस्ट

    Updated: Tue, 23 Dec 2025 12:01 PM (IST)

    जल्द ही साल 2026 की शुरुआत होने जा रही है। जनवरी अंग्रेजी कैलेंडर का आखिरी यानी पहला महीना है, जिसमें कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। ऐसे मे ...और पढ़ें

    January Festivals 2026 List (AI Generated Image)

    January Festivals 2026 List (AI Generated Image)

    HighLights

    1. जनवरी में हो रही है माघ माह की शुरुआत  

    2. धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है ये महीना 

    3. जनवरी में मनाए जाएंगे कई व्रत-त्योहार

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जनवरी में माघ माह की भी शुरुआत भी होने जा रही है, जिसमें कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। इस माह का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना गया है, जो हिन्दू पंचांग का ग्यारहवां महीना होता है। माघ माह में मुख्य रूप से प्रभु श्रीहरि और सूर्य देव की पूजा की जाती है। 

    जनवरी में मकर संक्रांति और लोहड़ी जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार पड़ते हैं, जो इस महीने के महत्व को और भी बढ़ा देते हैं। ऐसे में चलिए पढ़ते हैं कि जनवरी (January Vrat Tyohar 2026 List in hindi) में कौन-कौन से प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। 

    जनवरी के व्रत-त्योहार (January Festivals 2026 List)

    January Festivals 2026

    (AI Generated Image)

    तारीख दिन व्रत-त्योहार
    1 जनवरी 2026 गुरुवार गुरु प्रदोष व्रत, रोहिणी व्रत
    3 जनवरी 2026 शनिवार पौष पूर्णिमा, विनायकी चतुर्थी व्रत
    6 जनवरी 2026 मंगलवार सकट चौथ व्रत या तिलकुटा चौथ
    13 जनवरी 2026 मंगलवार  लोहड़ी
    14 जनवरी 2026 बुधवार  मकर संक्रांति, पोंगल, षटतिला एकादशी
    16 जनवरी 2026,   शुक्रवार शुक्र प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
    18 जनवरी 2026 रविवार मौनी अमावस्या
    23 जनवरी 2026 शुक्रवार बसंत पंचमी
    25 जनवरी 2026 रविवार रथ सप्तमी
    26 जनवरी 2026 सोमवार  भीष्म अष्टमी
    29 जनवरी 2026 गुरुवार जया एकादशी
    30 जनवरी 2026 शुक्रवार शुक्र प्रदोष व्रत

     January Festivals 2026 AI (1)

    (AI Generated Image)

    माघ मेले की शुरुआत

    जनवरी में माघ मेले की शुरुआत भी होने जा रही है, जिसका आयोजन हर साल प्रयागराज के त्रिवेणी संगम (गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम)  पर होता है। यह आयोजन 3 जनवरी यानी पौष पूर्णिमा से से 15 फरवरी 2026 यानी महाशिवरात्रि तक जारी रहेगा। इस दौरान संगम में स्नान करना बेहद पुण्यकारी माना जाता है। इस पवित्र स्नान से साधक के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसके लिए मोक्ष के द्वार खुलते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Festivals List 2026: मकर संक्रांति से दीवाली तक, यहां पढ़ें साल 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट

    यह भी पढ़ें - Purnima Date List 2026: नए साल में कब-कब मनाई जाएगी पूर्णिमा, अभी नोट करें जनवरी से लेकर दिसंबर की तिथि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।