Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावन में जरूर करें बिहार के इन 13 अद्भुत शिव मंदिरों के दर्शन, पूरी होगी हर मनोकामना

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 01:11 PM (IST)

    बिहार राज्य अपने समृद्ध इतिहास और आध्यात्मिक महत्व के लिए जाना जाता है, जहां 13 प्रसिद्ध शिव मंदिर हैं। ये मंदिर अपनी अनोखी परंपराओं, प्राचीन कथाओं और ...और पढ़ें

    भगवान शिव से जुड़े बिहार के 13 प्रसिद्ध शिव मंदिर

    भगवान शिव से जुड़े बिहार के 13 प्रसिद्ध शिव मंदिर

    HighLights

    1. अजगैबीनाथ मंदिर से शुरू होती है कांवड़ यात्रा।

    2. कोटेश्वरनाथ में हैं 1008 छोटे शिवलिंग स्थापित।

    3. हरिहरनाथ मंदिर में शिव-विष्णु का संयुक्त रूप।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्वी भाग में बसा बिहार राज्य अपने समृद्धि इतिहास और आध्यात्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। इस राज्य को मठों की भूमि के रूप में भी जाना जाता है। हिंदू धर्म के अलावा बौद्ध धर्म भी प्राचीन बिहार में उत्पन्न हुआ और फला-फूला क्योंकि इस पवित्र भूमि पर स्वयं बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया था।

    लेकिन क्या आपको पता है कि, बिहार की पवित्र भूमि पर 15 शिव मंदिर भी हैं, जो अपनी अनोखी परंपरा, प्राचीन कथा और अध्यात्म के लिए जाने जाते हैं। आइए जानते हैं प्रसिद्ध शिव मंदिरों के बारे में।

    अजगैबीनाथ मंदिर

    बिहार के सुल्तानगंज में गंगा तट के पास स्थित है अजगैबीनाथ मंदिर, यहीं से देवघर जाने वाली कावड़ यात्रा की भव्य शुरुआत होती है। इस मंदिर का जिक्र शिव पुराण में देखने को मिलता है और हर साल सावन मास के दौरान श्रद्धालु देवघर जाने से पहले यहां दर्शन करते हैं और आगे बढ़ते हैं।

    कोटेश्वरनाथ मंदिर

    बिहार के गया जिले में स्थित है कोटेश्वरनाथ मंदिर, जो एक प्रतिष्ठित और भव्य शिव मंदिरों में शामिल है। यह मंदिर अपने 1008 छोटे-छोटे शिवलिंगों के लिए जाना जाता है। माना जाता है कि, यहां दर्शन करने से ही सहस्रलिंग पूजा का फल प्राप्त होता है।

    ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर

    बिहार के बक्सर जिले के ब्रह्मपुर गांव में स्थित है यह मंदिर अपने विपरीत दिशा में बने द्वार और चमत्कारी शिवलिंग के लिए काफी प्रसिद्ध है। इस मंदिर में तांत्रिक साधना करने की भी परंपरा है।

    चतुर्मुखी महादेव मंदिर

    बिहार के वैशाली जिले में स्थित यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। मंदिर में चतुर्मुखी शिवलिंग स्थापित है, जो ब्रह्मा, विष्णु, महेश और सूर्य के चार मुख को दर्शाता है। बताया जाता है कि, इस मंदिर का निर्माण पांचवीं शताब्दी के आसपास कराया गया था।

    खबरें और भी

    सुंदरनाथ धाम

    बिहार के अररिया जिले के भर्गामा में स्थित है इस मंदिर का संबंध महाभारत काल से बताया जाता है। माना जाता है कि, यहां वनवास काल में पांडवों ने घोर तपस्या की थी। आज भी इस मंदिर में भक्त आस्था के साथ दर्शन के लिए आते हैं।

    यह भी पढ़ें- वाराणसी के इन 5 पौराणिक मंदिरों के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है काशी यात्रा, स्‍कंद पुराण में मिलता है उल्लेख

    उगना महादेव मंदिर

    बिहार के मधुबनी जिले में स्थित है, प्रसिद्ध कवि विद्यापति का मंदिर। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि, भगवान शिव ने उगना नाम से उनके सेवक के रूप में सेवा की थी। यह मंदिर अपनी शिव भक्ति और लोककथाओं के लिए जाना जाता है।

    नागेश्वरनाथ मंदिर

    बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित है नागेश्वरनाथ मंदिर जहां स्वयंभू शिवलिंग स्थापित है। यह मंदिर मिथिला क्षेत्र का सबसे प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां शिवरात्रि और श्रावण मास के दौरान खास आयोजन किया जाता है।

    अशोक धाम मंदिर

    बिहार के लखी सराय जिले में स्थित है अशोक धाम मंदिर जिसे स्थानीय लोग अशोक धाम या इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जानते हैं। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि, 7 अप्रैल 1977 को अशोक नाम के बालक को खेलते समय जमीन के नीचे विशाल शिवलिंग मिला, जिसके नाम पर इस मंदिर का नाम रखा गया।

    गुप्तेश्वर धाम

    बिहार के रोहतास जिले में स्थित है गुप्तेश्वर धाम जहां कैमूर की पहाड़ियों में स्थित गुफा के अंदर स्वयंभू शिवलिंग के रूप में विराजमान गुप्तेश्वर महादेव मंदिर जो अपनी प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक आस्था के लिए जाना जाता है। यहां का वातावरण काफी शांत और आध्यात्मिक है।

    बूढ़ानाथ मंदिर

    बिहार के भागलपुर में गंगा तट के किनारे स्थित है भगवान शिव का बूढ़ानाथ मंदिर, जिसे लेकर मान्यता है कि, त्रेता युग में विश्वामित्र राम और लक्ष्मण के साथ यहां आए थे। यहीं पर शिवलिंग की स्थापना करने के साथ पूजा की थी।

    हरिहरनाथ मंदिर

    बिहार के वैशाली जिले के सोनपुर में स्थित है भगवान शिव का हरिहरनाथ मंदिर जहां एक ही शिवलिंग में भगवान विष्णु और शिव दोनों की आकृति है। मान्यताओं के मुताबिक, इसका निर्माण खुद ब्रह्मा ने शैव और वैष्णव संप्रदाय को एक करने के उद्देश्य से बनाया था।

    कुशेश्वर नाथ मंदिर

    बिहार के दरभंगा जिले में स्थित है कुशेश्वर नाथ मंदिर जो प्राचीन शिव मंदिर मिथिला का बाबा धाम के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि, इस मंदिर में भगवान शिव का शिवलिंग खुद से प्रकट हुआ है।

    गरीबनाथ मंदिर

    बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में स्थित है बिहार का देवघर यानी गरीबनाथ मंदिर, जहां का शिवलिंग स्वयंभू है। इसके अलावा भक्तों का मानना है कि, मंदिर में आने वाले श्रद्धालु जो भी मनोकामनाएं मांगते हैं, बाबा उन्हें पूरा करते हैं। श्रावण मास के दौरान यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

    यह भी पढ़ें- सावन 2026 : इस प्राचीन शिव मंदिर से जुड़ी है अश्वत्थामा की रहस्यमयी कथा, आज भी करने आते हैं पूजा

    यह भी पढ़ें- चंद्रदेव ने सोने, कृष्ण ने लकड़ी से बनवाया था भारत का पहला ज्योतिर्लिंग, पढ़ें सोमनाथ मंदिर का इतिहास

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।