Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maa Shailputri Mandir: चैत्र नवरात्र में करें मां शैलपुत्री के इस मंदिर के दर्शन, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

    Updated: Tue, 09 Apr 2024 01:04 PM (IST)

    चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा करने से साधक के सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं। अगर आप चैत्र नवरात्र में किसी मंदिर जाने की प्लानिंग कर र ...और पढ़ें

    Maa Shailputri Mandir: चैत्र नवरात्र में करें मां शैलपुत्री के इस मंदिर के दर्शन, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी
    Maa Shailputri Mandir: चैत्र नवरात्र में करें मां शैलपुत्री के इस मंदिर के दर्शन, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

    HighLights

    1. चैत्र नवरात्र की शुरुआत 09 अप्रैल से हो गई है।
    2. चैत्र नवरात्र में मंदिरों में शानदार रौनक देखने को मिलती है।
    3. वाराणसी में स्थित मां शैलपुत्री मंदिर बेहद रहस्यमयी है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Maa Shailputri Mandir: देशभर में चैत्र नवरात्र के पर्व को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस खास अवसर पर मंदिरों में शानदार रौनक देखने को मिलती है। चैत्र नवरात्र के दौरान साधक मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और मंदिर जाकर माता रानी के दर्शन करते हैं। अगर आप भी चैत्र नवरात्र में किसी मंदिर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ऐसे में हम आपको मां शैलपुत्री को समर्पित एक ऐसे में मंदिर के बारे में बताएंगे, जहां माता रानी के दर्शन करने से साधक की मनचाही मनोकामनाएं पूरी होती हैं।  

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024 Bhog: धन में चाहते हैं अपार वृद्धि, तो जानें नौ देवियों को किस दिन क्या भोग लगाएं?

    मां शैलपुत्री मंदिर (Shailputri Temple)

    मां शैलपुत्री को समर्पित मां शैलपुत्री मंदिर शिव की नगरी यानी वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन से 10 से 15  मिनट की दूरी पर अलीईपुर में वरुणा नदी के नजदीक मंदिर स्थित है। धार्मिक मान्यता है कि इस मंदिर मां शैलपुत्री विराजमान हैं। नवरात्र के प्रथम दिन लोगों को साक्षात दर्शन देती हैं।  

    यज्ञ करने से मिलते हैं लाभ

    यह मंदिर आज के समय आस्था का केंद्र बना हुआ है। मंदिर में मां शैलपुत्री के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं। पूजा के दौरान साधक मां शैलपुत्री को लाल फूल और चुनरी अर्पित करते हैं और अपनी मनचाही मनोकामना को पूरी करने लिए प्रार्थना करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्र के दौरान इस मंदिर में दर्शन और यज्ञ करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।  

    नवरात्र के पहले दिन इस मंदिर में अधिक संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। मान्यता है कि जो महिला इस मंदिर में अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ पहुंचती है, तो उन्हें मां शैलपुत्री का आशीर्वाद प्राप्त होता है और पति को दीर्घ आयु का वरदान प्राप्त होता है।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024 Colours: नवरात्रि के नौ दिनों में करें इन रंगों का इस्तेमाल, कृपा बनाए रखेंगी माता रानी

     डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'