विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दार्जिलिंग का महाकाल मंदिर: जहां एक ही छत के नीचे गूंजते हैं शिव के मंत्र और बुद्ध की प्रार्थनाएं

Published: Wed, 28 Oct 2026 01:00 PM (IST)

दार्जिलिंग के ऑब्जर्वेटरी हिल पर स्थित महाकाल मंदिर हिंदू और बौद्ध धर्म की अनूठी एकता का प्रतीक है। यह मंदिर ...और पढ़ें

महाकाल मंदिर दार्जिलिंग

महाकाल मंदिर दार्जिलिंग

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में 'चौरास्ता स्कवायर' या 'द मॉल' के पास एक पहाड़ी पर बसा है देश का एक ऐसा अनोखा मंदिर जहां हिंदू और बौद्ध धर्म की एकजुटता और प्रेम भावना साफ-साफ देखने को मिलती है।

इस पहाड़ी पर बसा 'दार्जिलिंग का महाकाल मंदिर' जहां भगवान शिव के साथ-साथ गौतम बुद्ध को भी पूजा जाता है।

दार्जिलिंग के महाकाल धाम का अद्भुत रहस्य

महाकाल मंदिर या महाकाल टेंपल और यह वेधशाला पहाड़ी पर स्थित है। बौद्ध और हिंदू पुजारियों और उपासकों के लिए यह मंदिर अत्यंत खास महत्व रखता है। दोनों ही संस्कृतियों का एक सुंदर मिश्रण महाकाल मंदिर आज इमारत के रूप में उस स्थान पर स्थित है जहां कभी 'दोरजे लिंग' के नाम से एक बौद्ध मठ हुआ करता था।

पौराणिक किंवदंतियां कहती हैं कि ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतिनिधित्व करने वाले तीन शिव-लिंग साल 1782 में यहां प्रकट हुए थे और इस तरह दार्जिलिंग को महाकाल मंदिर का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

दार्जिलिंग में महाकाल मंदिर ऑब्जर्वेटरी पहाड़ पर बसा है, जहां से पूरे शहर का सुंदर और आकर्षक नजारा साफ-साफ देखा जा सकता है। भगवान शिव यहां के प्रमुख देवता हैं। बौद्ध मठ होने के कारण यह जगह हिंदुओं और बौद्धों दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां साल भर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है।

दार्जिलिंग महाकाल मंदिर का महत्व

दार्जिलिंग महाकाल मंदिर में प्रवेश करते समय हिंदू पुजारियों को प्रार्थना करते हुए और बौद्ध भिक्षुओं को अपनी पवित्र किताब पढ़ते हुए साफ सुना जा सकता है। दोनों ही धर्म के बीच आपसी प्रेम और तालमेल साफतौर पर देखने को मिलता है। इस मंदिर में भगवान शिव के अलावा आसपास भगवान हनुमान, गणेश और दुर्गा मां को समर्पित मंदिर भी है।

मंदिर में आने वाले भक्त नंगे पैर मंदिर की तीन परिक्रमा करते हैं और चलते समय घंटियां बजाते हैं। जबकि बौद्ध मान्यताओं में मंदिर के चारों ओर लहराते झंडे प्रार्थनाओं को सीधे स्वर्ग से जोड़ने का काम करती है। हालांकि मौसम के प्रभाव से झंडों का रंग बदल जाता है लेकिन बौद्ध मानते हैं कि इसका असल अर्थ कि भक्तों के पाप धुल रहे हैं। मंदिर के चारों ओर बंदरों की संख्या काफी ज्यादा है।

दार्जिलिंग में महाकाल मंदिर की यात्रा में भक्त महाकाल गुफा के भी दर्शन करते हैं। यह गुफा मंदिर परिसर के पास ही है। मंदिर परिसर के बाहर कुछ कदम नीचे उतरकर गुफा तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां भगवान शिव के साथ-साथ मां दुर्गा की भी पूजा की जाती है।

यह भी पढ़ें- नाविक का जहाज डूबने से लेकर मछली के भोग तक: कोलकाता के कालीघाट मंदिर से जुड़ी ये बातें कर देंगी हैरान

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड का रहस्यमयी मां कोटगाड़ी मंदिर, जहां चिट्ठी और स्टाम्प पेपर पर लिखकर अर्जी लगाने से मिलता है न्याय

Source- darjeelingadventuretourism

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।