यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
February Numerology Predictions: फरवरी में किस मूलांक पर बरसेगी चंद्र देव की कृपा, बनेंगे बिगड़े काम
अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 तक मूलांक माने गए हैं। मूलांक का पता व्यक्ति की जन्म तिथि के आधार पर लगाया जाता है। आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में ब ...और पढ़ें

HighLights
- अंक ज्योतिष में माना गया है हर मूलांक का महत्व।
- जन्म तिथि से लगाया जाता है मूलांक का पता लगा।
- चंद्र देव का प्रिय होते हैं इस तारीख को जन्मे लोग।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि से उसके मूलांक का पता लगाया जाता है। उदाहरण के लिए अगर किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 10 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 01 होगा, क्योंकि 0 और 1 को जोड़ने पर 1 प्राप्त होता है। ऐसे में आज हम आपको एक खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके लिए फरवरी का महीना काफी खास रहने वाला है।
ये है वो मूलांक
हम बात कर रहे हैं मूलांक 2 की। जिस किसी जातक का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 02 माना जाता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी चंद्र देव होते हैं। यही कारण है कि इस मूलांक पर चंद्र देव की विशेष कृपा बरसती है। चंद्र देव को मन का कारक माना गया है। माना जाता है कि मूलांक 02 के जातक बहुत ही शांत स्वभाव के होते हैं। इसी के साथ चंद्रमा के प्रभाव से इनके स्वभाव में चंचलता भी पाई जाती है।
.jpg)
मिलेंगे ये फायदे
चंद्र देव की कृपा से इस मूलांक के जातकों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। इसी के साथ जिस कार्य के लिए आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं, फरवरी के महीने में आपका वह काम सफल होगा। इसी के साथ जो लोग किसी क्रिएटिव काम से जुड़े हुए हैं, उन्हें भी लाभ मिलने वाला है। इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें - Surya Gochar 2025: सूर्य गोचर से इन राशियों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार, बिजनेस में होगी वृद्धि
(2).jpg)
करें ये उपाय
मूलांक 2 के जातकों को चंद्र देव की कृपा प्राप्ति के लिए महादेव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने की सलाह दी जाती है। इससे आपको काफी लाभ देखने को मिल सकता है। इसी के साथ जिन जातकों के विवाह आदि में बाधा आ रही है, उन्हें भी भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए, क्योंकि इससे कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Surya Gochar 2025: इन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, नौकरी से जुड़ी परेशानियां होंगी दूर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।