Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Surya Gochar 2025: सूर्य गोचर से इन राशियों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार, बिजनेस में होगी वृद्धि

    Updated: Tue, 04 Feb 2025 06:12 PM (IST)

    अभी में सूर्य देव (Surya Gochar 2024) मकर राशि में विराजमान हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 12 फरवरी को सूर्य देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इसी दिन कुं ...और पढ़ें

    Surya Gochar 2025: इन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा
    Surya Gochar 2025: इन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा

    HighLights

    1. जल्द ही सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे।
    2. इस समय सूर्य देव मकर राशि में विराजमान हैं।
    3. सूर्य गोचर का प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ेगा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Surya Gochar 2025: पंचांग के अनुसार, माघ के महीने में कुंभ संक्रांति का पर्व 12 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और सूर्य देव की पूजा करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सूर्य देव को अर्घ्य देने से कारोबार में वृद्धि होती है। घर और परिवार में सुख-शांति हमेशा बनी रहती है। साथ ही कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। इससे व्यक्ति को सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है।

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार, माघ माह के आखिरी दिन यानी माघ पूर्णिमा (12 फरवरी) को सूर्य देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव अगले महीने यानी 13 मार्च तक रहेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन का अच्छा प्रभाव 2 राशियों पर पड़ेगा। इन राशियों को सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही बिजनेस में वृद्धि होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्य गोचर से किस राशि (Sun Transit Lucky Zodiac Signs) के जातकों को कौन से लाभ मिलेंगे?  

    मेष (Aries)

    सूर्य गोचर का प्रभाव मेष के जातकों पर देखने को मिलेगा। वित्तीय क्षेत्र में लाभ मिलेगा।  किसी चीज में किया इन्वेस्टमेंट अच्छा रहेगा। करियर में की गई मेहनत रंग लाएगी और जल्द ही सफलता मिलेगी। जॉब के सेक्टर में सीनियर लोगों से मदद मिलेगी। साथ ही आपके द्वारा किए गए काम की तारीफ होगी।

    बिजनेस में लोगों से मदद मिलेगी, जिसकी वजह से बिजनेस में अधिक वृद्धि के योग बन रहे हैं। लंबे समय से चल रही खराब आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही रुका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Grah Gochar 2025: फरवरी महीने में 4 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा लाभ

    सिंह (Leo)

    इसके अलावा सिंह राशि के जातकों को सूर्य देव के राशि परिवर्तन से कर्ज की समस्या से छुटकारा मिलेगा। पाचन से जुड़ी समस्या दूर होगी। कारोबार में किया गया इन्वेस्टमेंट में लाभ मिलेगा। शत्रु पक्ष से छुटकारा मिलेगा। मनचाही जॉब लगने के योग बन रहे हैं। हेल्थ अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन में जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

    ऐसे करें सूर्य देव को प्रसन्न

    अगर आप सूर्य देव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो रोजाना स्नान करने के बाद जल में कुमकुम मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होंगे और रुके हुए जल्द पूरे होंगे।

    इन मंत्रों का करें जप

    ऊँ आदित्याय विदमहे प्रभाकराय धीमहितन्न: सूर्य प्रचोदयात्।।

    ऊँ सप्ततुरंगाय विद्महे सहस्त्रकिरणाय धीमहि तन्नो रवि: प्रचोदयात्।।

    यह भी पढ़ें: Grah Gochar 2025: फरवरी महीने में इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, बनेंगे सारे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।