Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Surya Gochar 2025: इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, जॉब की परेशानी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 03 Feb 2025 08:31 AM (IST)

    सनातन धर्म में संक्रांति पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा स्नान किया जाता है। साथ ही आत्मा के कारक सूर्य देव (Surya Gochar 2025) की पूजा की जाती ह ...और पढ़ें

    Surya Gochar 2025: सूर्य देव को कैसे प्रसन्न करें?
    Surya Gochar 2025: सूर्य देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. सिंह राशि के स्वामी आत्मा के कारक सूर्य देव हैं।
    2. संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा-भक्ति की जाती है।
    3. भगवान विष्णु की पूजा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 12 फरवरी को कुंभ संक्रांति है। यह पर्व सूर्य देव के कुंभ राशि में गोचर करने की शुभ तिथि पर मनाया जाता है। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि पर संक्रांति मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान कर सूर्य देव की पूजा की जाती है। साथ ही दान-पुण्य किया जाता है।

    ज्योतिषियों की मानें तो संक्रांति तिथि पर सूर्य देव की पूजा-उपासना करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। सूर्य देव की कृपा बरसने से जातक को करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। कुंभ संक्रांति तिथि (Surya Gochar 2025) से कई राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: 11 फरवरी से इन राशियों का दौड़ेगा कारोबार, चमक उठेगा सोया भाग्य

    सूर्य राशि परिवर्तन (Surya Gochar 2025)

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 12 फरवरी को सूर्य देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव 13 मार्च तक रहेंगे। इसके अगले दिन सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। मीन राशि में गोचर करने के साथ ही खरमास शुरू हो जाएगा। सूर्य देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा।

    मेष राशि

    मेष राशि के जातकों पर सूर्य देव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से मेष राशि के जातक करियर और कारोबार में हमेशा बेहतर करते हैं। हालांकि, आने वाले समय में मेष राशि के जातकों पर साढ़े साती शुरू होगी। इसके लिए मेष राशि के जातकों को आने वाले समय में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उससे पहले मेष राशि के जातकों पर सूर्य देव मेहरबान रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बिगड़े काम बनेंगे। जॉब की परेशानी दूर होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सूर्य देव को रोजाना जल का अर्घ्य दें। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें।

    खबरें और भी

    वृषभ राशि

    सूर्य देव के कुंभ राशि में गोचर करने से वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। वृषभ राशि के जातकों के आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। सरकार से लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। किसी खास व्यक्ति से मिलना होगा। इससे रुके काम बनेंगे। रुके काम में गति आएगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है। पढ़ाई में मन लगेगा। एग्जाम में बेहतर करेंगे। रोजाना सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें।

    मकर राशि

    सूर्य देव के कुंभ राशि में गोचर करने से मकर राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होंगे । इस दौरान मकर राशि के जातकों को कारोबार में लाभ हो सकता है। रोजगार से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शत्रु भी से मुक्ति मिलेगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। कारोबार में नया पार्टनर मिल सकता है। हर मंगलवार के दिन मंदिर जाकर हनुमान जी की पूजा करें। साथ ही सूर्य देव को कुमकुम मिला जल अर्पित करें। इस उपाय को करने से करियर संबंधी परेशानी दूर होगी।

    यह भी पढ़ें: 2 मार्च तक इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, पैसों की तंगी होगी दूर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।