विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Numerology: इस मूलांक के लोगों की मेहनत होती है सफल, बनी रहती है शनिदेव की कृपा

Published: Sat, 07 Jun 2025 10:47 AM (IST)

ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व बताया गया है। इसमें में 1 से 9 मूलांक तक का विशेष ...और पढ़ें

mulank 8 personality: मूलांक 8 की खासियत (Pic credit-Freepik)
mulank 8 personality: मूलांक 8 की खासियत (Pic credit-Freepik)

HighLights

  1. मूलांक जन्मतिथि के आधार पर तय किया जाता है।
  2. सभी मूलांक का संबंध ग्रह से होता है।
  3. मूलांक 8 के लोग बेहद खास होते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति का मूलांक ग्रह एवं नक्षत्रों की चाल और जातक की जन्मतिथि के आधार पर तय किया जाता है। मूलांक की सहायता से व्यक्ति के भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जाती है। अंक ज्योतिष के अनुसार, जिनका जन्म  8, 17 और 26 को होता है, उनका मूलांक 8 होता है।

इस मूलांक के स्वामी शनिदेव हैं। शनिदेव न्याय के देवता हैं। बुरे कर्म करने वाले व्यक्ति को दंड देते हैं। वहीं, अच्छे कर्म करने वाले व्यक्ति को शुभ फल प्रदान करते हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं मूलांक 8 की खासियत के बारे में।

यह भी पढ़ें: Numerology: बहुत ही खास है आपके जन्म की तारीख, इससे जानें अपना मूलांक और स्वामी ग्रह

 

मूलांक 8 की खासियत

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 8 के (Mulank 8 Personality) जातक शनिदेव के प्रिय होते हैं। इसलिए इन लोगों पर शनिदेव का प्रभाव अधिक होता है। जीवन में सोच-समझकर फैसले लेते हैं। किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले उसके बारे में गहराई से सोचें। इसके अलवा कामों में सफलता प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे उन्हें उपलब्धियां हासिल होती हैं। इस मूलांक के लोग समाज के लोगों के साथ अधिक घुलना-मिलना पसंद नहीं करते हैं। साथ ही शांत स्वभाव के होते हैं।

ऐसे करें शनिदेव को प्रसन्न

अगर आपके किसी काम में कोई बाधा आ रही है, तो ऐसे में शनिवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद शनिदेव की पूजा-अर्चना करें। साथ ही सरसो के तेल का दीपक जलाकर आरती करें और शनि स्तोत्र का पाठ करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं, जिससे साधक को लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है। साथ ही रुके हुए काम सफल होते हैं।

ऐसे दूर करें कर्ज की समस्या

कर्ज की समस्या को दूर करने के लिए शनिवार का दिन खास माना जाता है। इस दिन पूजा के दौरान काली उड़द की दाल अर्पित करें। साथ ही शनिदेव से कर्ज से छुटकारा पाने के लिए कामना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से कर्ज दूर होता है। शनि की साढ़े साती और ढैय्या की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही श्रद्धा अनुसार काले तिल, अन्न और धन समेत आदि चीजों का दान करें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।  

यह भी पढ़ें: Numerology: मूलांक 1 के जातकों की इन लोगों के साथ बनती है परफेक्ट जोड़ी, सुख-दुख में देते हैं साथ

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।