Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhanu Saptami 2024: भानु सप्तमी के दिन ऐसे करें सूर्य देव की पूजा, घर में होगा खुशियों का आगमन

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Mon, 26 Feb 2024 08:00 PM (IST)

    भानु सप्तमी के दिन भगवान सूर्य देव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इसके अलावा जप-तप और दान करने का भी विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भानु सप्तमी ...और पढ़ें

    Bhanu Saptami 2024: भानु सप्तमी के दिन ऐसे करें सूर्य देव की पूजा, घर में होगा खुशियों का आगमन
    Bhanu Saptami 2024: भानु सप्तमी के दिन ऐसे करें सूर्य देव की पूजा, घर में होगा खुशियों का आगमन

    HighLights

    1. सनातन धर्म में भानु सप्तमी का अधिक महत्व है।
    2. इस बार फाल्गुन महीने में 03 मार्च को भानु सप्तमी है।
    3. इस दिन भगवान सूर्य देव की पूजा करने का विधान है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Bhanu Saptami 2024 Date: सनातन धर्म में भानु सप्तमी का अधिक महत्व है। यह हर माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। इस बार फाल्गुन महीने में 03 मार्च को भानु सप्तमी है। इसे कई नामों से जाना जाता है जैसे- रथ सप्तमी और अचला सप्तमी। इस विशेष तिथि पर भगवान सूर्य देव की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। इसके अलावा पूजा, जप-तप और दान करने का भी विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भानु सप्तमी के दिन भगवान सूर्य देव की विधिपूर्वक पूजा करने से साधक को कारोबार में सफलता प्राप्त होती है और घर में खुशियों का आगमन होता है। आइए जानते हैं भानु सप्तमी की पूजा विधि के बारे में।

    यह भी पढ़ें: Masik Krishna Janmashtami 2024: मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर करें इस शक्तिशाली चालीसा का पाठ, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

     

    भानु सप्तमी पूजा विधि

    भानु सप्तमी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठे और दिन की शुरुआत भगवान सूर्य देव और देवी-देवता के ध्यान से करें। इसके बाद स्नान कर पीले वस्त्र धारण करें। मंदिर की साफ-सफाई करें। अब भगवान सूर्य देव को जल अर्पित करें। इस दौरान इस मंत्र का जाप करें।

    -एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते ।

    अनुकम्पय मां देवी गृहाणा‌र्घ्यं दिवाकर।।

    -ॐ भूर्भुवः स्वःतत्सवितुर्वरेण्यं

    भर्गो देवस्यः धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्॥

    जल देते समय काले तिल प्रवाहित करें। भगवान सूर्य को पीले रंग का फूल और जौ अर्पित करें। इसके पश्चात दीपक जलाएं और आरती करें। साथ ही सच्चे मन से सूर्य चालीसा और सूर्य कवच का पाठ करें। अंत में सुख-समृद्धि की कामना करें। सूर्य देव को फल और मिठाई का भोग लगाएं और लोगों में प्रसाद का वितरण करें। अगर आप सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो श्रद्धा अनुसार गरीबों को विशेष चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें: Holi 2024: साल 2024 में कब मनाई जाएगी होली? जानिए हिंदू धर्म में क्यों इतना महत्वपूर्ण है ये त्योहार

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    खबरें और भी